विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉन्च किया 'सेल्फी विद सैपलिंग'
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉन्च किया 'सेल्फी विद सैपलिंग'
Share:

नई दिल्ली : प्रतिवर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसे लेकर इस बार भारत सरकार ने खास तैयारियां की है। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने चार जून की शाम को एक कार्यक्रम सेल्फी विद सैपलिंग को लॉन्च किया। इसके तहत उन्होंने देश के हर व्यक्ति से आज के दिन एक पौधा लगाकर उसकी सेल्फी इस हैशटैग के साथ डालने के लिए कहा था। वहीं प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्री तक ने पौधे लगाए। 

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर जमकर बरसे बिजली कटाैती से नाराज मुख्यमंत्री

रेड्डी ने किया ऐसा ट्वीट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली में दो जगहों पर पौधे लगाए। रेड्डी ने ट्विटर पर लिखा, 'विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, आइए हम अपनी माता प्रकृति की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें।' इसके बाद उन्होंने निजामुद्दीन के बीएसएफ कैंप में अतिरिक्त महानिदेशक और अ्य अधिकारियों के साथ पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में स्थित तेलंगाना भवन में पौधा लगाया।

नंदादेवी : बर्फ में दबे विदेशी पर्वतारोहियों के शव निकालने का अभियान शुरू

इन कारण मनाया जाता है पर्यावरण दिवस 

इसी के साथ राज्यमंत्री ने एक बयान जारी करते हुए लिखा, '2018 में भारत मेजबान देश था और इसकी थीम थी 'प्लास्टिक को मात दो' 2019 की थीम है 'वायु प्रदूषण को मात दो' और मेजबान देश चीन है। इस दिन को लोगों को जागरुक करने, विचार का दायरा बढ़ाने और पर्यावरण को बढ़ाने और उसे संरक्षित रखने के लिए मनाया जाता है। पर्यावरण वह हर चीज है जो हमारे आस-पास है, जो हमें जीवित रखती है। धरती मां के पास संसाधनों का पुनर्जन्म करने, सभी पेड़-पौधों, जानवरों और सूक्ष्म जीवों को जिंदा रखने के कई तरीके हैं।

एयरक्राफ्ट एएन-32 की तलाश में जुटे इसरो के सैटेलाइट, अब तक नहीं मिले सुराग

मौसम विभाग के अनुसार 7 जून काे केरल पहुंचेगा मानसून

अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद हो सकता है जम्मू-कश्मीर में चुनाव तारीखों का एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -