विश्व हाथी दिवस: PM मोदी ने की हाथियों की रक्षा करने वालों की सराहना
विश्व हाथी दिवस: PM मोदी ने की हाथियों की रक्षा करने वालों की सराहना
Share:

नई दिल्ली: हाथी धरती पर पाया जाने वाला सबसे प्यारा और विशाल जानवर माना जाता है। आप सभी जानते ही होंगे हाथी हमेशा से राजसी ठाट-बाट का तो प्रतीक था और इसी के साथ ही इसे युद्ध से लेकर बारात, जुलूस में भी इसे शामिल किया जाता था। आपको बता दें कि हाथी सबसे शांत जानवरों में से एक माना जाता है और हर साल 12 अगस्त को मनाए जाने वाले "विश्व हाथी दिवस" का उद्देश्य हाथियों के लुत्प हो रही संख्या, उसके कारणों पर की ओर लोगों का ध्यान खींचना है। इसी के साथ ही उनके संरक्षण के उपायों, पुनर्वास, बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और गैर कानूनी तस्करी रोकने की ओर भी प्रयास करने के लिए प्रेरित करना है।

अब आज विश्व हाथी दिवस है और प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व हाथी दिवस पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ट्वीट किया। जी दरअसल पीएम मोदी ने कहा 'आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत में सभी एशियाई हाथियों का लगभग 60% हिस्सा है। पिछले 8 वर्षों में हाथियों के भंडार की संख्या में वृद्धि हुई है। मैं हाथियों की रक्षा करने वाले सभी लोगों की भी सराहना करता हूं।'

आपको बता दें कि सिम्स और एलिफेंट की इंट्रोडक्शन फाउंडेशन द्वारा साल 2011 में इसकी पहल की गई थी लेकिन ऑफिशियली 12 अगस्त, 2012 को इसे मनाने की घोषणा हुई थी। जी दरअसल हर साल 12 अगस्त को मनाए जाने वाले 'विश्व हाथी दिवस' का उद्देश्य हाथियों के लुत्प हो रही संख्या, उसके कारणों पर की ओर लोगों का ध्यान खींचना है। इसी के साथ ही उनके संरक्षण के उपायों, पुनर्वास, बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और गैर कानूनी तस्करी रोकने की ओर भी प्रयास करने के लिए प्रेरित करना है।

लाल सिंह चड्ढा के पहले दिन ही फ्लॉप होने पर खुश भाजपा सांसद, कहा- 'राष्ट्रभक्तों ने दिखाया झूठ-फरेब नहीं चलेगा'

गौ सेवा कर जैकलीन ने मनाया जन्मदिन, देखकर खुश हो गए फैंस

यूट्यूब ने हटाया फरमानी नाज का गाया 'हर हर शंभू' गाना, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -