दुनिया ने खोया सबसे बुजुर्ग व्यक्ति
दुनिया ने खोया सबसे बुजुर्ग व्यक्ति
Share:

टोक्यो : हाल ही में जापान में रहने वाले यासुतारो कोइडी ने 112 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। यासुतारो विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे। जापान के नागोया शहर में उनका निवास था। यासुतारो का जन्म 13 मार्च 1903 में हुआ था। इस वर्ष अगस्त माह में वे सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के सम्मान से नवाजे गए थे।

दरअसल वे अपने जीवन में शराब या सिगरेट नहीं पीते थे। वे सदैव ही प्रसन्न रहते थे। अधिकारियों का कहना था कि उनकी मृत्यु हृदय गति रूक जाने से हो गई थी। दरअसल उन्हें निमोनिया हो गया था। विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का रिकाॅर्ड अमेरिका की सुसनाह मुशट जोन्स के नाम दर्ज किया गया है। उनकी आयु 116 वर्ष बताई गई है। उन्‍हें यह रिकॉर्ड पिछले साल जापान की मिसाओ ओकावा की मौत के बाद मिला था। मिसाओ की 117 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड के अनुसार सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का रिकाॅर्ड फ्रांस की जेनी कालमेंट के नाम दर्ज किया गया है। यह महिला 122 वर्ष व 164 दिनों तक जिंदा रही थी। उनकी अगस्‍त 1997 में मौत हो गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -