ग्लव्ज विवाद पर कुछ ऐसा बोले रोहित शर्मा
ग्लव्ज विवाद पर कुछ ऐसा बोले रोहित शर्मा
Share:

लंदन : रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में भिड़ेंगे, यह मुकाबला दोपहर तीन बजे से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले उप कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स विवाद पर भी अपनी बात रखी।

मालदीव की भारत से गुजारिश, हमारे क्रिकेट को गोद ले BCCI

कुछ ऐसा बोले रोहित 

जानकारी के अनुसार उप-कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्ज पर सेना के बलिदान चिन्ह को लेकर हुए विवाद पर कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। रोहित ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता तो वे इस पर कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि वे टीम के कप्तान नहीं है। रोहित ने कहा कि रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के दौरान ही पता चलेगा कि धोनी अपने दस्तानों पर सेना के चिन्ह का इस्तेमाल करते हैं या नहीं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में बलिदान ग्लव्स नहीं पहनेंगे धोनी

ग्लव्स नहीं पहनेंगे धोनी 

बताया जा रहा है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में बलिदान ग्लव्स नहीं पहनेंगे। ग्लव्स विवाद पर बीसीसीआई के प्रशासक समिति के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि वो आईसीसी के नियम के खिलाफ नहीं जाएंगे, जो भी आईसीसी के नियम होंगे उनके तहत ही बीसीसीआई अपना फैसला करेगी। फिर भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी गलव्स पर बलिदान बैज का लोगो लगाकर उतरते हैं या नहीं।

वर्ल्ड कप 2019: ग्लव्स विवाद पर बोले खेल मंत्री किरण रिजिजू, कहा - धोनी देश का सम्मान, हम उनके साथ

भारतीय हॉकी टीम ने दी पोलैंड को 3-1 से मात

फ्रेंच ओपन के वुमन्स सिंगल्स फाइनल में पहुंची मार्केटा वोंडरूसोवा और एश्ले बार्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -