World Cup 2019 : आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा महामुकाबला
World Cup 2019 : आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा महामुकाबला
Share:

लंदन : भारत को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने की अपनी राह में पहली बड़ी चुनौती रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी तथा आईसीसी विश्व कप के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की रणनीतियों की भी सही मायनों में अग्नि परीक्षा होगी।

अब मरीजों को नहीं काटने पड़ेंगे प्रयोगशाला के चक्कर, ब्लड-यूरिन के सैंपल पहुंचाएगा ड्रोन

ऐसा रहा अब तक मुकाबला 

जानकारी के मुताबिक दोनों टीमें 20 साल बाद इंग्लैंड के मैदान पर आमने-सामने होंगी। पिछली बार 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में 8 साल से नहीं जीत सकी है। भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका पर छह विकेट से आसान जीत दर्ज की जबकि पिछले दो महीने में खेल में लगातार सुधार करने वाले ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ पेशेवर रवैया दिखाया। 

मालदीव की भारत से गुजारिश, हमारे क्रिकेट को गोद ले BCCI

आगे ऐसा रहेगा मुकाबला 

इसी के साथ कैरेबियाई टीम के खिलाफ उसने खराब स्थिति से उबरकर जीत दर्ज की थी। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के निलंबन के कारण एक साल तक जूझने के बाद लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सही समय पर अपनी कमियों को दूर किया है और वह उसी तरह का प्रदर्शन कर रही है जैसा कि किसी पांच बार की विजेता टीम को करना चाहिए।

वर्ल्ड कप 2019: ग्लव्स विवाद पर बोले खेल मंत्री किरण रिजिजू, कहा - धोनी देश का सम्मान, हम उनके साथ

भारतीय हॉकी टीम ने दी पोलैंड को 3-1 से मात

फ्रेंच ओपन के वुमन्स सिंगल्स फाइनल में पहुंची मार्केटा वोंडरूसोवा और एश्ले बार्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -