इंदौर के पास बनेगा वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रियल एरिया
इंदौर के पास बनेगा वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रियल एरिया
Share:

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर, इंदौर के आसपास यूं तो,  इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट बड़े पैमाने पर हो गया है मगर, यहां पर एक ऐसा इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप होगा जिसे देखकर जापान, ताइवान में विकसित औद्योगिक क्षेत्र का अनुभव होगा। यह जानकारी, फ्रेंड्स आॅफ एमपी समिट के पहले सामने आई है। जी हां, एकेवीएन द्वारा प्रदेश के अत्याधुनिक स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के आवासीय भूखंडों के दाम तय कर दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इस औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण पिछले वर्ष ही प्रारंभ हो गया था। मार्च माह में आवासीय भूखंडों की बुकिंग प्रारंभ किए जाने की संभावना है। इस मामले में, एकेवीएन के एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, विकास और सुविधाओं का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, औद्योगिक क्षेत्र में रोड की चौड़ाई ही 30 मीटर होगी। 10 एकड़ में नहर और तालाब होंगे। जानकारी सामने आई है कि, मानपुर में नेशनल आॅटोमोटिव टेस्टिंग ट्रैक के समीप बनाए जा रहे, औद्योगिक क्षेत्र का विकास 469 हेक्टेयर 1150 एकड़ से अधिक की भूमि पर हो रहा है।

इतना ही नहीं, औद्योगिक क्षेत्र के एक भाग में फैक्ट्रियां स्थापित की जाऐंगी। इसके दूसरे भाग में,  रहवासी क्षेत्र होगा। यहां पर अधिकांशतः फैक्ट्री में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों और उनके परिजन के लिए मकान, बिल्डिंग, स्कूल आदि विकसित किए जाऐंगे।

कंपोजिशन स्कीम की आड़ में GST की चोरी

भारतीय फार्मा इंडस्ट्री का 13 अरब डॉलर का कारोबार

इंदौर: दवा फैक्टरी में आग, बाल-बाल बचे 40 मजदूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -