लंदन : दुनिया का सबसे प्राचीन बेशकीमती हीरा लंदन में नीलाम होने जा रहा है। 29 जून को इस बहुमूल्य हीरे की नीलामी होगी। इस हीरे का नाम है- लेसेदी ला रोना। कहा जा रहा है कि यह हीरा करीब 100 साल पहले पाया गया था। अगले माह होने वाली नीलामी में इसे 70 मिलियन डॉलर में बिकने की उम्मीद है।
जिससे करीब 465 करोड़ की आमदनी होगी। नीलामी से पहले इस हीरे को न्यूयॉर्क में 'सूदबी ज्वेलर्स' के हेडक्वार्टर में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। देखने में यह हीरा बिल्कुल टेनिस बॉल की तरह है। 1,190 कैरेट का यह हीरा करीब 2.5 ये 3 अरब साल तक पुराना हो सकता है।
इसके अलावा दुनिया में एक और बड़ा हीरा है। जिसका नाम कलिनन डायमंड है। यह 3000 कैरेट का है। इसकी खोज 1905 में हुई थी। लेकिन बाद में इसे कई टुकड़ों में काट दिया गया।