सौर ऊर्जा को लेकर वर्ल्ड बैंक करेगा भारत की मदद
सौर ऊर्जा को लेकर वर्ल्ड बैंक करेगा भारत की मदद
Share:

वाशिंगटन। फ्रांस में आयोजित की जाने वाली वन प्लानेट समिट भारत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगी। इस समिट में विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम मौजूद रहेंगे। किम सौर ऊर्जा परियोजना को लेकर चर्चा करेंगे। ये वृहद सौर ऊर्जा परियोजनाऐं विद्युत उत्पादन करेंगी। उक्त योजना को लेकर, भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता को 20 हजार मेगावाट से बढ़ाकर 40 हजार मेगावाट कर दिया।

मिल ने पत्रकारों से किए गए सवाल के उत्तर में कहा कि, जिन मसलों पर चर्चा की जाना है वह, सौर ऊर्जा से संबंधित हैं। विश्व बैंक के अध्यक्ष ने बताया कि पेरिस जलवायु समझौते को लेकर, प्रयास किए जाऐंगे कि, विकासशील देशों को मदद मिल सके साथ ही, जलवायु परिवर्तन पर सभी देश गंभीरता से कार्य करें।

विश्व बैंक के अध्यक्ष योंग किम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहतर सहयोग हमें मिल रहा है। भारत नवीनीकरणीय ऊर्जा को लेकर अच्छा कार्य कर रहा है। कार्बन उत्सर्जन वाली नवीनीकरणी ऊर्जा की दिशा में पीएम मोदी स्वयं ही उत्साह दिखा रहे हैं।

भारत प्रयास कर रहा है कि, उसकी ओर से कार्बन उत्सर्जन कम से कम हो। इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। और भारत ने एक बड़ा लक्ष्य तय किया हैं निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। भारत की स्थिति अक्षय ऊर्जा स्त्रोत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

बिजली विभाग के प्रति फूटा अभिभावकों का रोष

2017 के 3 बजट और धांसू स्मार्टफोन्स

'सेक्सिएस्ट वुमन' के साथ एक और नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं प्रियंका

यहां निकली क्षेत्र इंजीनियर पद पर भर्ती, 30000 रु होगा वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -