जलवायु समझोते को लेकर मदद को तैयार है विश्व बैंक
जलवायु समझोते को लेकर मदद को तैयार है विश्व बैंक
Share:

वाशिंगटन : विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने शनिवार को पेरिस में जलवायु परिवर्तन पर स्वीकृत ऐतिहासिक समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि यह वैश्विक संस्था दुनिया के देशों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए मदद देने को तैयार है।

किम ने जारी बयान में कहा, "हम पेरिस में स्वीकृत इस ऐतिहासिक समझौते का स्वागत करते हैं। यह समझौता हमारी भावी पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को संरक्षित रखने की विश्व की आकांक्षाओं और गंभीरता को दर्शाता है।"

किम ने कहा कि यह सौदा गरीब लोग और कमजोर देशों की रक्षा करता है और कार्बन रहित विश्व के लिए सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विश्व बैंक मदद के लिए तैयार है। वह जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए इस सौदे को लागू करने वाले देशों की मदद करेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -