वैज्ञानिकों ने की स्मार्ट गारमेंट्स की खोज, स्वास्थ्य का रखा जाएगा ध्यान
वैज्ञानिकों ने की स्मार्ट गारमेंट्स की खोज, स्वास्थ्य का रखा जाएगा ध्यान
Share:

वाशिंगटन: देश सहित विदेशों में भी विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। आधुनिक युग में बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ ही इंसान ने नए नए प्रयोग करना शुरू कर दिया है। जिसमें वह लगातार ही सफलता पा रहा है। इसके अलावा विज्ञान आज के समय में इतना आगे बढ़ गया है कि अब कपड़े भी आधुनिक हो गए हैं। हाल में वैज्ञानिकों को स्मार्ट कपड़े बनाने में सफलता हासिल हुई है। वहीं वैज्ञानिकों द्वारा स्मार्ट कपड़े को तैयार करने का उद्देश्य हमारे कई कार्यों को आसान बनाना है। 

श्रीलंका की राजनीतिक स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताई चिंता

यहां हम आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा तरीका निकाला है, जिससे कपड़े भी चार्ज हो सकेंगे। दरअसल वैज्ञानिकों ने अब कपड़ों में चार्ज या करेंट को स्टोर करने का तरीका निकाला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस विधि की मदद से स्वयं संचालित स्मार्ट गारमेंट्स को तैयार करने का मार्ग निकलेगा और इनके जरिये रियल टाइम में भी स्वास्थ्य की निगरानी की जा सकेगी।

मुसलमानों के दमन के आरोप पर चीन ने अमेरिका को दिया करारा जवाब

गौरतलब है कि वैज्ञानिकों द्वारा कुछ न कुछ खोज की जाती रहती है और अब उन्होने एक ऐसे स्मार्ट गारमेंट्स को निकाला है। जिससे मनुष्य के स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि इसकी मदद से पहने जा सकने वाले बायोसेंसर को ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और उनका आकार भी नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा आधुनिक युग में हो रहे इस तरह के नए नए प्रयोगों से लोगों को भी काफी हद तक मदद मिलेगी और वे सुरक्षित भी रहेंगे। 

खबरें और भी 

अफगानिस्तान : फिर तेज हुए आतंकी हमले, दस जवानों समेत 25 लोगों की मौत

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने के आसार

फ्लाइट अटेंडेंट ने पिलाया भूख से बिलखती बच्ची को अपना दूध, सभी ने की तारीफ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -