विश्व हिंदी दिवस विशेष: हमारी हिंदी 'शिरोधार्य' है
विश्व हिंदी दिवस विशेष: हमारी हिंदी 'शिरोधार्य' है
Share:

पूरी दुनिया में 10 जनवरी यानी आज विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है. हिंदी को न केवल भारत में बल्कि, दुनिया के हर कोने में बोला और सुना जा सकता है. विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी को दुनिया के सामने अंतरराष्‍ट्रीय भाषा के रूप मे पहचान दिलाना है. विश्व हिंदी दिवस की नींव देश के पूर्व प्रधानमत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रखी थी. उन्होंने आज ही के दिन 2006 में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी. आज हिंदी दिवस के विशेष अवसर पर हम आपको हिंदी से जुड़ी कुछ रोचक बाते बता रहे है. 

- हिंदी शब्द फ़ारसी भाषा के शब्द 'हिन्द' से लिया गया है. 

- साल 1881 में बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बना, जिसने हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया. 

- दुनिया में हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. वहीं, देश में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. भारतीय संविधान ने 14 सितंबर 1949 में  हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था.

- विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत पूर्व  प्रधानमत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा की गयी थी, उन्होंने ही 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी. 

- आज के दिन विदेशों में भारतीय दूतावास विशेष आयोजन करते हैं. सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

- भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है. 

- 'नमस्ते' हिंदी भाषा का एक ऐसा शब्द हैं, जो सबसे अधिक बार बोला जाता है. 

- वर्तमान में विश्व में 130 विश्वविद्यालय हिंदी भाषा की शिक्षा प्रदान करते है. 

- चीनी भाषा के बाद हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. 

- हिंदी भाषा का 'हरि' एक ऐसा शब्द हैं, जिसके कई अर्थ निकलते है. उदा- भगवान, यमराज, पवन, इन्द्र, चन्द्र, सूर्य, विष्णु, सिंह, किरण, घोड़ा, तोता, सांप, वानर, मेंढक, वायु, उपेन्द्र इत्यादि. 

NSUI: स्टूडेंट राइट एक्ट हो सभी विश्वविद्यालय में अनिवार्य

CBSE: नए सत्र से एडमिशन के लिए आधार अनिवार्य

CAT 2017: ये हैं कैट परीक्षा के 'मास्टर'

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -