अमेरिका के भारतीय दूतावास में पहली बार हुआ दीवाली समारोह आयोजित
अमेरिका के भारतीय दूतावास में पहली बार हुआ दीवाली समारोह आयोजित
Share:

वाशिंगटन: विश्वभर के शक्तिशाली देशों में शुमार अमेरिका के भारतीय दूतावास में पहली बार दीवाली पर्व मनाया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि अमेरिका के भारतीय दूतावास में दीवाली त्योहार को धूमधाम से मनाया गया है और इस दौरान समारोह में भारत के राजदूत नवतेज सरना और उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवान मुख्य अतिथि थे। यहां बता दें कि भारत और अमेरिका के शीर्ष राजनायकों ने मिलकर दीवाली का जश्न मनाया है। 

3.35 लाख दीयों के साथ आज अयोध्या में मनेगा दिवाली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जानकारी के अनुसार बता दें कि अमेरिका में ऐसा पहली बार हुआ जब दीवाली पर्व को धूमधाम से मनाया गया है। इसके साथ ही विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच साझेदारी की मजबूती की झलक सामने आई है। वहीं विदेशमंत्री सुलिवान ने कहा कि विदेश मंत्रालय में दीवाली का जश्न भारत के साथ साझेदारी की मजबूती तथा सहिष्णुता, विविधता, आजादी और न्याय के साझा मूल्यों को दिखाता है। 

पीटीवी ने इमरान खान से मांगी माफ़ी, निकली हैरान करने वाली वजह

गौरतलब है कि अमेरिका और भारत के बीच आपसी संबंध पहले ही मजबूत बने हुए हैं और अब इस तरह के संयुक्त समारोह से दोनों देशों के आपसी संबंध और भी ज्यादा मजबूत हो गए हैं। यहां बता दें कि इस समारोह में विदेश मंत्रालय तथा भारतीय दूतावास के अधिकारियों समेत करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे और ये समारोह पहली बार यहां आयोजित किया गया है। साथ ही सरना ने कहा कि विदेश मंत्रालय में दिवाली का जश्न भारत और अमेरिका के लोगों के बीच बढ़ते आपसी संपर्क का संकेत है। 


खबरें और भी 

वैज्ञा​निकों ने देखा ब्रह्मांड में हंसता हुआ चेहरा

अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव, फेसबुक इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किए विवादित पेज

अमेरिकी प्रतिबंधों पर भड़का ईरान , बोला- युद्ध जैसे हालत न बनाये अमेरिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -