वर्किंग वीमेन जरूर रखे ये अपने साथ, हमेशा रहेंगी स्टाइलिश और ब्यूटीफुल
वर्किंग वीमेन जरूर रखे ये अपने साथ, हमेशा रहेंगी स्टाइलिश और ब्यूटीफुल
Share:

आजकल की भागती-दौड़ती दुनिया में अपने लिए समय निकाल पाना सच में एक मुश्किल काम है। ऐसे में काम कर रही महिलाओं के पास तो खुद को तैसार करने तक वक्त नहीं बचता। वर्किंग महिलाएं खुद को अक्सर भागते-दौड़ते ही तैयार करती हैं। सुबह-सुबह घर से निकलते वक्त वो मेकअप तो छोड़िए ढंग से नाश्ता भी नहीं कर पाती हैं। ऐसे में अगप आप वर्किंग वुमन हैं, तो आपको कुछ ऐसे सामान अपने पर्स में ले कर चलना चाहिए कि आप ऑफिस पहुंचकर लगभग 5 से 10 मिनट में अपने आप को तैयार कर लें। 

 

लिप्सटिक 

आपकी लिप्सटिक दिन के अंत तक फीकी पड़ सकती है। फिर ऐसे में बहुत से लोगों के पास  बार-बार टचअप करने का वक्त नहीं होता है। ऐसे में हम आपको एक तरीका बताते हैं लिप्सटिक को लॉन्ग लास्टिंग रखने का।  लॉन्ग लास्टिंग लिप्सटिक के लिए पहले लिप्सटिक लगाएं, अब टिशू पर होंठ दबाएं। इसके बाद थोड़ा लूज़ पाउडर होठों पर लगाएं और उसके बाद फाइनल कोट लिप्सटिक लगाएं। इससे लिप्सटिक ज़्यादा देर तक टिकेगी।

काजल

काजल तो हर लड़की के पर्स में पाई जाने वाली आम चीज है। काजल तो आप मेट्रो या बस में भी बैठकर लगा सकते हैं। आपके पास कुछ ल हो पर काजल लगाकर आप कुछ सेकेंड्स में खूबसूरत लग सकती हैं। काजल लगाकर आप फेसपाउडर से आप टचअप कर सकते हैं।

फेस पाउडर

फेस पाउडर एक बेसिक तो नहीं पर एक परफेक्ट मेकअप टचअप के लिए जरूरी है। इससे आप अपने फेस को टचअप दे सकते हैं। पर फेस पाउडर खरीदते वक्त अपने फेस की स्कीन का जरूर ख्याल रखें। आप अपने शेड के अनुसार ही फेस पाउडर खरीदें।

फाउंडेशन

मेकअप करने के लिए आप अपने फेस पर पहले आफाउंडेशन ही लगाते हैं। फाउंडेशल खरीदते वक्त भी इस बात का ख्याल रखें कि आपकी स्कीन टाइप क्या है। एक अच्छे से फेशवॉश से अपने फेश को वॉश करें फिर टिशूपेपर से फेस को पोंछकर ही फाउंडेशन को फेस पर अप्लाई करें।

कंसीलर 

कंसीलर को लगाने का पुराना तरीका आंखों के पास कंसीलर का बिंदी लगाकर, उसे फैलाना है। लेकिन बाजार में आए नए तरीकों के कंसीलर के सामने से यह पूराना हो गया है। क्योंकि नए तरीके के कंसीलर लगाएंगी तो जल्दी लगेगा और देर तक टिकेगा। कंसीलर को ट्राइंगल शेप में लगाएं। फिर धीरे-धीरे फैलाएं और थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं और फिर देखें अपना खिला खिली रूप।

आइलाइनर 

आंखों को सजाने के लिए आइलाइनर बेस्ट ऑपशन हो सकता है। आजकल मार्किट में विंग्ड आइलाइनर आ गय हैं। इस आइलाइनर की खास बात यह है कि आप मिनटों में इसे आसानी से लगा सकती हैं। आजकल आइलाइनर भी विभिन्न रंगों में आ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ग्लेमरस आपको वाइट आइलाइनर पेंसिल बना देगी। इसे आप अपनी आंखों की वॉटर लाइन पर लगाएं। ज्यादा स्टालिश बनाने के आप इसके साथ आंखों में काजल भी लगा सकते हैं।

केराटिन ट्रीटमेंट का बालो पर कितना फायदा कितना नुकसान, जाने

करवाचोथ स्पेशल : ये जेवेलरी संग करे चाँद का दीदार, खूबसूरती में लगेंगे चार चाँद

झुर्रियों से छुटकारा दिलाएगे ये आसान तरीके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -