श्रम संगठनों की हड़ताल से फिर देश में होगा जनजीवन प्रभावित
श्रम संगठनों की हड़ताल से फिर देश में होगा जनजीवन प्रभावित
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी समर्थित भारतीय मजदूर संघ समेत प्रमुख 11 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 10 मार्च को हड़ताल का निर्णय लिया गया है। ये संगठन केंद्र और राज्य सरकारों की श्रमिक विरोधी नीतियों और श्रम सुधारों के माध्यम से कानूनों में बदलाव का विरोध करने हेतु हड़ताल करने की तैयारी कर रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार 11 ट्रेड यूनियन्स के साझा बयान को लेकर जानकारी दी गई है कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन्स की बैठक 27 जनवरी 2016 को केंद्र और अन्य राज्य सरकारों की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जारी करने का निर्णय ले चुके थे। ये संगठन 10 मार्च को अपना विरोध करेंगे।

इनका विरोध प्रदर्शन इस दिन जोरदार तरीके से होगा। इस दिन अखिल भारतीय विरोध दिवस मनाने का निर्णय भी लिया जाएगा। 12 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर सरकार द्वारा की जाने वाली उपेक्षा को लेकर श्रम संगठन के सदस्य विरोध प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -