सो रहा था मजदुर, ऊपर मुरम डाल, बना दी सड़क
सो रहा था मजदुर, ऊपर मुरम डाल, बना दी सड़क
Share:

छिंदवाड़ा : माचागोरा डैम की जमीन से एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। शव की हालत को देखकर कहा जा रहा है कि लगता है उस पर से रोडरोलर भी गुजरा है। खबर है कि मजदूर वहां सो रहा था इसी दौरान मजदूर पर पहले डंपर से मुरम डाल दी। इसके बाद डोजर से मिट्टी को लेवल कर उस पर रोलर चला दिया। शव के बारे में पता चलने के करीब 9 घंटे बाद उसे निकाला गया। गुरुवार की सुबह 8 बजे ही जानकारी मिली कि किसी मजदूर का शव दबा हुआ है, लेकिन इसके बाद वहां हंगामा शुरु हो गया है।

अन्य मजदूर कांग्रेस व अन्य संगठनों ने कंपनी के ठेकेदारों के खिलाफ पर हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। शाम के करीब 5 बजे शव को निकालना मुमकिन हुआ। चौरई पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम बुद्धू उइके था और वो बाम्हनवाड़ा का रहने वाला था।

जब कुछ मजदूर साथियों ने शव को गड़ा हुआ दे्खा, तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौैके पर पहुंची ही थी कि थोड़ी ही देर बाद किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी सहित सैकड़ो ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डेम के ठेकेदार ने मजदूर जयराम की हत्या कर शव डेम की जमीन के अंदर गाड़ दिया।

ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और साथ ही मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपए दिए जाए। जब अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो मजदूर मान गए। मांग के चलते आन्ध्रप्रदेश की मेंटेना कंपनी के अधिकारियों ने जयराम के परिजन को 5 लाख स्र्पए की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा प्रशासनिक मदद भी दी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -