गुड़ फैक्ट्री में गन्ना पेराई करते समय मशीन में फंसा मजदूर का हाथ, मौत
गुड़ फैक्ट्री में गन्ना पेराई करते समय मशीन में फंसा मजदूर का हाथ, मौत
Share:

कवर्धा : शहर के पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम खरहट्‌टा में संचालित गुड़ फैक्ट्री में शनिवार को गन्ना पेराई करते समय एक मजदूर का हाथ चरखा मशीन में फंस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दर्शन ग्राम गुबरी जिला मंडला (मप्र) का रहने वाला था। कुछ महीने पहले ही वह मजदूरी के लिए खरहट्‌टा गांव के गुड़ फैक्ट्री आया था। 

यूपी में हुए सड़क हादसों में महिला कांवड़ यात्री समेत दो की मौत

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गन्ना पेराई करते हुए उसका हाथ चरखा मशीन में फंस गया। आनन-फानन में साथी मजदूरों ने बिजली बंद किया। उसके बाद चरखा मशीन का नट-बोल्ट खोलकर मजदूर के हाथ को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे पांडातराई पेंथर 112 पुलिसकर्मी घायल को गाड़ी में हॉस्पिटल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर करीब 2 बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ। 

गैस ग्रिड परियोजना के लिए मंत्रालय ने प्रदान की 9000 करोड़ रुपये की स्वीकृति

पहले भी हो चुकी है घटनाएं 

जानकारी के लिए बता दें जिले में 200 से अधिक गुड़ फैक्ट्रियां संचालित हैं। इन फैक्ट्रियों में ज्यादातर मजदूर मध्य प्रदेश या फिर जिले के सीमावर्ती गांवों के हैं। फैक्ट्रियों में बगैर सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम लिया जाता है। इसके कारण पहले भी खौलते कढ़ाई में गिरकर मजदूरों के झुलसने और उनके मौत की घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद श्रम विभाग के नुमाइंदे कार्रवाई से गुरेज कर रहे हैं। 

शहीद विनोद कुमार को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कुंबले के हाथों आईसीसी की कमान, फिर अध्यक्ष नियुक्त

जम्मू कश्मीर: एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, अब तक पांच जवान शहीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -