महिलाओं की पोस्ट में होते हैं आधे पोस्ट गाली वाले
महिलाओं की पोस्ट में होते हैं आधे पोस्ट गाली वाले
Share:

अक्सर हम देखते हैं की इंसान जब आक्रामक होता है तो वो गाली देने लगता है। और गाली देने वालों में अधिकतर पुरुष ही होते हैं। लेकिन अब महिलाएं भी गाली इसमें आगे निकल रही हैं। जी हाँ,हर चीज़ में महिला पुरुष के बराबर होरही है तो इसमें कैसे पीछे छूट जाए। लेकिन ये बात जितनी सही है कि पुरुष ही ज्यादा गाली देते हैं तो उतनी ही ये बात भी सही है कि महिलाएं भी उनके बराबर की गाली देती हैं। जब भी महिलाएं आक्रामक होती है या गुस्से में होती है तो सोशल साइट्स पर गुस्से से भरे पोस्ट अपलोड किया करती हैं जिसमे अधिकतर गालियां पाई जाती हैं। जी हाँ,किसी भी पोस्ट पर आधे शब्द गाली से भरे होते हैं। ये बात भी हैरान करने वाली है।

एक नई स्टडी में यह हैरतअंगेज बात सामने आई है। ब्रिटेन में आधे से ज्यादा आक्रामक और गाली- से भरे महिला विरोधी ट्वीट खुद महिलाओं के होते हैं। जिससे यही लगता है कि महिलाएं भी ज्यादा गालियां देती हैं। इस स्टडी के चलते तीन हफ्ते तक ब्रिटिश लोगों के ट्विटर के पोस्ट पर निगाह रखी गई, खास तौर पर ‘स्लट’ और ‘होर’ शब्द के इस्तेमाल पर।

रिसर्च करने वालों ने बताया कि इस दौरान 6500 लोगों को 10 हजार ट्वीट्स का निशाना बनाया गया जो साफ तौर पर आक्रामक और महिलाविरोधी थे। उन्होंने बताया कि इन्ही तीन हफ्तों के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्ही शब्दों का उपयोग करते हुए 80 हजार लोगों को दो लाख से ज्यादा ट्विट भेजे गए। इस स्टडी में पाया गया कि ऐसे ट्विट भेजने वालों में से 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। जिससे यही साफ़ होता है कि महिलाओं के पोस्ट पर आधे से ज्यादा शब्द गाली वाले ही होते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -