बीता 2016....इन महिलाओं का दुनिया में चमका सितारा
बीता 2016....इन महिलाओं का दुनिया में चमका सितारा
Share:

यूं तो वर्ष 2016 विभिन्न घटनाओं से भरा पड़ा रहा लेकिन जिन महिलाओं ने अपने नाम को दुनिया के आकाश में चमकाया है उनमें भारत की भी महिलाओं के नाम शामिल है। जिन महिलाओं के सितारे दुनिया में चमके उनमें पीवी सिंधू का नाम तो सम्मिलित है ही वहीं साक्षी मलिकए प्रियंका चोपड़ा समेत हिलेरी क्लिंटन के भी नाम प्रमुख है।

सिंधू ने किया नाम रोशन

पीवी सिंधू ने रियो ओलंपिक में भारत का नाम गौरवान्वित किया। वे ऐसी पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी रही जिन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता। पीवी ने वह काम कर दिखायाए जो कभी किसी भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने नहीं किया था। 

साक्षी की पहलवानी 

साक्षी मलिक ने भी रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा था। महिला पहलवान साक्षी ने फ्री स्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीतकर भारत के नाम को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा दिया। वह रियो में जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी।

प्रियंका को मिली सफलता

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में कार्य कर अपनी लोकप्रियता हांसिल की है लेकिन उन्होंने जय गंगा जल फिल्म कर दर्शकों का दिल तो जीता ही वहीं अंतरराष्ट्रीय मैगजीन कर्वस पर भी उनकी ग्लैमरस तस्वीरें प्रकाशित हुई। कुल मिलाकर प्रियंका वर्ष 2016 वर्ष अन्य वर्षों की तरह बेहतर बीता।

हिलेरी ने लाया डोनाल्ड को पसीना

अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली हिलेरी क्लिंटन वर्ष पर्यन्त चर्चा में बनी रही। हालांकि चुनाव में जीत डोनाल्ड ट्रपं की हुईए लेकिन क्लिंटन ने उन्हें पसीना ला दिया था। वे चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही दुनिया भर में सुर्खियों में तो रही ही वहीं उनके भाषण ने भी डोनाल्ड को परेशानी में लाकर खड़ा कर दिया था।

दीपा का कमाल 

भारतीय दीपा कर्मकार ने भी रियो ओलंपिक में जिम्नास्टक प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई कर भारत के नाम को गौरव दिलाया। वह क्वालीफाई करने वानी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है।

तला को मिली थी सजा

तला रासी ने जहां ईरान में पांच दिन की सजा काटी थी वहीं उसे 40 कोड़ों की भी सजा मिली थी। उसका गुनाह यह था कि वह ईरान से निकलकर अमेरिका में तो बस गई थी वहीं इसके पहले उसने छोटे कपड़े पहन लिये थे। 

इनकी भी रही प्रसिद्धी 

इसी तरह चीन की फू युआनहुईए कुर्दिश दानिश जोआना पलानी जर्मनी की एंजेला मार्केल और मिशेल ओबामा की भी प्रसिद्धी कुछ कम नहीं रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -