रक्त दान करने के बहाने महिलाऐं ले गईं बच्चा, अस्पताल में हंगामा
रक्त दान करने के बहाने महिलाऐं ले गईं बच्चा, अस्पताल में हंगामा
Share:

इंदौर : दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति कमल सिंह को ब्लड देने के बहाने दो महिलाऐं चिकित्सालय से घायल व्यक्ति का ही बच्चा चुराकर ले गईं। दरअसल यह व्यक्ति दो दिनों से चिकित्सालय में भर्ती है। उसकी पत्नी ममता को तीन माह पूर्व प्रसव हुआ था। ममता 3 माह का बच्चा गोद में लेकर इमरजेंसी के बाहर बैठी थी। इतने में ही दो अज्ञात महिलाऐं आईं और वे हाल-चाल जानने लगीं।

जब उनसे चर्चा की गई तो उन्होंने और जान पहचान बढ़ाई। इसके बाद ये महिलाऐं ममता के पति कमल सिंह को ब्लड देने के लिए राजी हुई। ये महिलाऐं ब्लड सैंपल की जांच के लिए चली गईं। जब ये ब्लड बैंक से वापस आईं तो ममता को अपने साथ चाय पीने के लिए ले गईं।

हालांकि इनमें से एक महिला बच्चा लेकर इमरजेंसी के पास ही ठहर गई। ऐसे में ममता अपने बच्चे को उस महिला के पास छोड़कर चाय पीने चली गई। महिला मौका मिलते ही वह बच्चा लेकर वहां से निकल गई और वापस ही नहीं आई। वहीँ दूसरी और ममता के साथ चाय पीने गई महिला भी बाहर से ही कुछ बहाना कर फरार हो गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसने बच्चे की फोटो और जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर की। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है तो दूसरी ओर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -