नारी निकेतन में नारियों के साथ हुआ बलात्कार,वीडियो हुआ वायरल
Share:

देहरादून : दुनिया आतंक के सिरहाने में जी रही है। इससे निपटने के लिए पूरी दुनिया की ताकतें एकजुट हो रही है। पर उस शैतान का क्या किया जाए, जो घर में ही बैठा है। देहरादून के नारी निकेतन केंद्र में रहने वाली महिलाओं के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। इस पूरी घटना से संबंधित एक वीडियो भी एक अखबार द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो में महिलाएँ नॉन वर्बल लैंगवेज में कुछ बताने का प्रयास कर रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से बवाल मचा है।

इस वीडियो में यह भी कहा गया है कि न सिर्फ रेप किया गया ब्लकि महिलाओं का जबरन गर्भपात भी कराया गया। इस वीडियो को एक्सपर्ट द्वारा डिकोड करने के बाद जो पता चला वो हैरत में डालने वाला है। एक्सपर्ट ने बताया कि यह साफ तौर पर कह रही है कि दो आदमी आते हैं। दोनों ही मोटे शरीर के हैं। उनका कद भी लंबा है। दोनों वर्दी वाले हैं, जो कभी-कभी टोपी लगाकर भी आते हैं। उनका व्यवहार बेहद आक्रामक और हिंसक होता है। वे आते हैं, कमरे में बंद कर देते हैं। फिर कुंडी लगा लेते हैं।

एक बार मैंने देखा कि एक ने सलवार उतारी, दूसरे ने मारपीट की। उसका ऊपरी हिस्सा पकड़कर रखा। फिर कमीज उतारी और फिर इन्होंने गलत काम किया। ऐसा कई बार होता रहा। लेकिन एक बार बहुत भयानक और हिंसक तरीके से हुआ। यह जानबूझकर पीड़ित युवती में खौफ पैदा करने के लिए किया गया। पीड़िता द्वारा विनती करने पर भी इन्होंने रहम नहीं किया और उसे पीटते रहे। साथ ही क्रूरतापूर्वक दुष्कर्म किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -