तमिलनाडु चुनाव: BJP महिला नेता ने किया सत्ता में आते ही हर छोटी लड़की के खाते में 1 लाख रुपये जमा करने का वादा
तमिलनाडु चुनाव: BJP महिला नेता ने किया सत्ता में आते ही हर छोटी लड़की के खाते में 1 लाख रुपये जमा करने का वादा
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता खुशबू सुंदर ने एक वादा किया है। जी दरअसल उन्होंने वादा किया है कि 'अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह हर छोटी लड़की के खाते में एक लाख रुपये जमा करेंगी।' भाजपा की नेता खुशबू सुंदर ने बीते शनिवार (27 मार्च) को एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, "महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना बेहद जरूरी है। इसलिए अगर हमारी सरकार बनती है तो लड़कियों के पैदा होते ही हम उनके खाते में एक लाख रुपए जमा करवाएंगे। इससे उनको जिंदगी जीने में आसानी मिलेगी।''

इसके अलावा खुशबू सुंदर ने यह भी कहा कि, 'राज्य के विकास के लिए एक हिस्सा दिया जाता है। हम ये राहत राशि भी उसी तर्ज पर देंगे। राज्य में इससे कम से कम हमें बालिकाओं को मदद मिल जाएगी और कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सक्षम हो जाएंगे।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल 2021 को एक ही चरण में होने वाले हैं। इसी के साथ वोटों की गिनती 2 मई को होने वाली है। जी दरअसल राज्य की 234 सीटों के लिए कांग्रेस-द्रमुक और भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन के साथ मतदान होगा और प्रमुख समूह एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

जी दरअसल खुशबू सुंदर अभिनेत्री से नेता बनीं हैं और उन्होंने बच्ची को 1 लाख रुपये देने का ऐलान थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान किया था। आप सभी को हम यह भी बता दें कि खुशबू सुंदर थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ रही हैं। खुशबू सुंदर ने हाल ही में दाखिल अपने हलफनामे में यह कहा गया है कि, 'उनकी संपत्ति 22।55 करोड़ रुपये की है।' इसमें उन्होंने यह भी बताया कि, 'उनके ऊपर 3।45 करोड़ रुपये का कर्ज है और उनके पति पर 5।55 करोड़ रुपये का कर्ज है।' केवल यही नहीं बल्कि खुशबू सुंदर ने हलफनामे में यह भी बताया है कि 'उनकी और उनके पति दोनों की अचल संपत्तियों में तमिलनाडु में एक से ज्यादा स्थानों पर गैर-कृषि भूमि और फ्लैट और आवासीय भवन भी शामिल है। तेलंगाना और उधगमंडलम में आवासीय भवन भी हैं।'

फिर हुआ पेट्रोल और डीजल के दाम में परिवर्तन, जानिए क्या है आज का भाव

सचिन के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पर हुआ जहरीले रंग से हमला, TMC पर लगाया आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -