कैब चालक ने किया महिला जज का अपहरण
कैब चालक ने किया महिला जज का अपहरण
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में कैब्स का संचालन असुरक्षित होता जा रहा है। हालात ये हैं कि, कैब में महिलाओं को अपहृत किए जाने और उनके प्रति अन्य आपराधिक वारदातों को लेकर कई वारदातें होती रही हैं, मगर ये थम नहीं रही हैं। अब जानकारी सामने आई है कि, एक महिला जज जब कैब में सवार हुई तो उसका अपहरण करने का प्रयास किया गया। हालांकि महिला जज ने अपने साथियों को इस मामले की जानकारी और फिर, मामले में पुलिस से शिकायत की।

इसके बाद वाहन चालक को पकड़ लिया गया। महिला जज ने शिकायत में जानकारी देते हुए कहा कि, महिला जज को कड़कड़डूमा न्यायालय जाना था। ऐसे में उसने एक कैब में सवारी की। कुछ दूर जाने पर कैब चालक वाहन को न्यायालय ले जाने के स्थान पर उत्तरप्रदेश के हापुड़ की ओर ले जाने लगा।

जब महिला जज को रास्ता समझ नहीं आया तो उसने रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार शर्मा को शिकायत की, और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। जैसे ही वाहन का रूट बदल गया, उसने पुलिस को काॅल किया। आरोपी को लेकर,जानकारी सामने आई है कि वह दिल्ली के शहादरा क्षेत्र का निवासी है।

स्कूल प्रशासन ने की रेप पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत

इस जुर्म के कारण गधे-घोड़े गए हवालात में

बिहार: बंदूक की नोक पर हो रही शराब की तस्करी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -