बाढ़ की चपेट में आई महिला को बचाने के लिए करते रहे मशक्कत लेकिन......
Share:

रामगढ़: देशभर में जोरदार बारिश का दौर है जहां जम्मू- कश्मीर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ तो वहीं असम में भी बाढ़ से बेहाल लोगों के लिए राहत कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है। दूसरी ओर झारखंड राज्य के रामगढ़ में नदी की बाढ़ से कई लोग प्रभावित हुए। बाढ़ से नदी अपने तटबंध तोड़कर घाटों के उपरी क्षेत्र में आ गई और कहीं तो गांवों में पानी घुस गया।

इस क्षेत्र में बाढ़ के पानी का बहाव इतना रहा कि इसकी चपेट में आकर महिला बहने लगी। जब महिला को पकड़ने के लिए कुछ युवक नदी में उतरे तो वे भी बहाव के आगे महिला को रोक नहीं पाए ऐसे में 2 व्यक्तियों ने प्रयास किया। महिला बाढ़ के पानी में आगे बहती हुई जाती रही लेकिन अंत में कुछ युवकों ने बहाव में आगे की ओर जाकर महिला को बचाया।

पानी की रफ्तार इतनी थी कि लोग महिला को पकड़ नहीं पा रहे थे ऐसे में कुछ लोगों ने जैसे तैसे नदी के बहाव में महिला को बाहर निकाला। बाढ़ का पानी इतना बढ़ गया कि वह पुल के उपर से ही बह निकला। नदी में आई बाढ़ के चलते कई लोग पुल तक पार नहीं कर पा रहे थे। स्थिति यह थी कि 11 कावड़ियों की मौत नदी पार करते समय ही हो गई। इस दौरान 1 कावड़िये की मौत हो गई।

बिहार के कुख्यात बदमाश को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -