महिलाओ के मेनोपॉज़ से जुडी ये बाते पुरुषो को जानना जरुरी है , जाने
महिलाओ के मेनोपॉज़ से जुडी ये बाते पुरुषो को जानना जरुरी है , जाने
Share:

 मेनोपॉज के सामान्य लक्षणों में हॉट फ्लेश और वेजाइना में ड्रार्इनेस शामिल है। साथ ही नींद में गड़बड़ी भी हो सकती है। इन लक्षणों का कॉम्बिनेशन अक्सर गंभीर चिंता या अवसाद का कारण बन सकता है। इसलिए पुरुषों के लिए यह समझना जरूरी है कि मेनोपॉज क्या है? क्यों‍कि यह जानने में मदद कर सकता है कि महिलाओं के जीवन में उम्र बढ़ने के साथ-साथ मेनोपॉज के साथ क्या हो होता है। मेनोपॉज हमेशा आसान नहीं होता है, इस दौरान कई महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इसलिए थोड़ी सहानुभूति से वह एक लंबा रास्ता तय कर सकती है।

मेनोपॉज एक रात में नहीं होता है

सबसे पहली बात मेनोपॉज सिर्फ रात भर में नहीं होता है। यह वास्तव में पेरिमेनोपॉज से शुरू होता है, जिसमें वर्षों लग सकते हैं। एक महिला को केवल इस बात से आराम महसूस होता है कि अब उनके पीरियड्स खत्म हो चुके हैं।

मेनोपॉज अपने साथ लाता है परेशानियां

दूसरे, मेनोपॉज उम्र बढ़ने का एक हिस्सा है जिसमें महिलाएं सिर्फ गुजरती नहीं है। वास्तव में, इसके साथ महिलाओं को सालों अनिद्रा, चिंता और मूड स्विंग्स के साथ बिताने पड़ते हैं।

 

सभी महिलाओं के पीरियड्स एक जैसे नहीं होते हैं

सभी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अलग-अलग समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। पुरुषों के लिए यह महसूस करना महत्वपूर्ण है कि हर महिला एक ही तरह के लक्षण का अनुभव नहीं करती है। विभिन्न महिलाओं के पीरियड्स और उनका आराम का लेवल बॉडी के हिसाब से अलग-अलग होता है।

मेनोपॉज शारीरिक असुविधा का कारण बनता है

हालांकि, एक पुरुष के दृष्टिकोण से, ऐसा लग सकता है कि एक महिला पीरियड्स से छुटकारा पाने के लिए बेहद खुश होती है। लेकिन इस दौरान महिलाओं को बहुत सारे शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है जो उसके लिए थोड़ा मुश्किल होता है।

मेनोपॉज में महिलाओं में शारीरिक लक्षण भी दिखते हैं

पुरुषों को यह भी समझना चाहिए कि मेनोपॉज के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के शारीरिक बदलाव जैसे सिरदर्द, वेजाइना में ड्राईनेस और बालों में बदलाव शामिल हैं। हॉट फ्लैशेज, इमोशनल बदलाव और वजन का बढ़ना भी मेनोपॉज के कुछ लक्षण हैं जो अचानक प्रकट होते हैं, और महिलाओं को इससे छुटकारा पाना होता है।


अगर पुरुषों को लगता है कि मेनोपॉज का मतलब है पीएमएस की तरह होता है, यानि पीरियड्स से पहले होने वाले कुछ लक्षण। लेकिन महिलाओं का कहना है कि मेनोपॉज बिना किसी राहत के पीएमएस है। मेनोपॉज का एक साइड इफेक्‍ट यह है कि कुछ महिलाएं स्‍लो मेटाबॉल्जिम का अनुभव करती हैं। इससे उनका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, मेनोपॉज से अक्सर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है और महिलाओं में एस्ट्रोजेन के लेवल में कमी के कारण हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।

वीमेन हेल्थ : वैजिनल डिस्चार्ज में बदबू और खुजली के ये होती है वजह, जाने

महिलाओ को अपने हेल्थ के लिए रखना चाहिए इन बातो का ध्यान, जाने

मोबाइल का इस्तेमाल बंद करने के लिए बॉडी भी देती है ये संकेत, जाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -