चुड़ैल बताकर पांच महिलाओं को भालों से मारा
चुड़ैल बताकर पांच महिलाओं को भालों से मारा
Share:

रांची : आज भी देश में पुरातनपंथी मान्यताऐं अपना काम कर रही हैं। कई लोग आज भी महिलाओं को डायन, चुड़ैल कहकर उन्हें यातनाऐं देने में लगे हैं। हाल ही में रांची में भी इस तरह की जानकारी सामने आई है। जिसके तहत ग्रामीणों ने करीब 5 महिलाओं को पत्थरों और भालों से यातनाऐं देकर मार दिया। बताया जा चुका है कि इन्हें डायन कहा गया था। मरने वालों में मां और बेटी के अतिरिक्त गांव के अन्य घरों की महिलाऐं शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मांडर ब्लाॅक के कंजिया मरई टोली में गांव के कुछ माह पहले 4 बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया। कहा गया कि इन महिलाओं के कारण ही गांव के बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीण महिलाओं को घर से कुछ दूरी पर पीटा गया. इस दौरान इन महिलाओं पर भालों से हमला किया गया और पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई। महिलाओं की मौत के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। ग्रामीणों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। मामले में महिलाओं का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि पहले भी ग्रामीणों ने इस तरह से महिलाओं को डायन बताकर उनकी हत्या की थी। करीब 10 वर्ष पहले महिलाओं को डायन बताकर मार दिया गया था जिसमें 1200 महिलाओं की मौत हो गई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -