जवान पर लगा छेड़खानी का आरोप
जवान पर लगा छेड़खानी का आरोप
Share:

वाराणसी : महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल पर हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद राजधानी ट्रेन में छेड़छाड़ की घटना हुई। दरअसल ट्रेन में सेना के जवान रमेश कुमार को मुगलसराय जीआरपी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 22354 डाउन राजधानी में एक महिला बी - 6 कोच में मुगलसराय से सवार हुई थी।

महिला ने जवान पर छेड़खानी का आरोप लगाया और इसके बाद उसने जीआरपी में शिकायत की। इसके बाद जवान राकेश कुमार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया गया। दरअसल राकेश कुमार रांची में तैनात हैं। राकेश कुमार को जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में लगातार छेड़छाड़ की घटनाऐं बढ़ती जा रही हैं।

यही नहीं देशभर में भी छेड़छाड़ की वारदात में इजाफा हो रहा है। दिल्ली में राज्य सरकार ने हेल्पलाईन की शुरूआत की है वहीं बसों में बाउंसर्स की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव भी सरकार रख चुकी है। दूसरी ओर भारतीय रेलवे द्वारा भी रेलवे कोच में महिला सुरक्षा पर चर्चा की जाती रही है लेकिन इसके बाद भी रेल में महिलाओं के साथ छेड़खानी की वारदात होने लगती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -