अब श्री महालक्ष्मी मंदिर में मिली प्रवेश की अनुमति
अब श्री महालक्ष्मी मंदिर में मिली प्रवेश की अनुमति
Share:

कोल्हापुर : शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं और पुरूषों को चबूतरे पर चढ़कर पूजन करने की अनुमति दे दी गई। जिसके बाद कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर ने भी महिलाओं को गर्भ गृह में प्रवेश की अनुमति दी है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के देवस्थानों में कुछ स्थानों पर महिलाओं को प्रवेश दिए जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसे परंपरा से जोड़कर बताया गया था। इस तरह की परंपरा 400 वर्षों से शनि शिंगणापुर के मंदिर में चली आ रही थी। महिलाओं ने श्री महालक्ष्मी मंदिर के गर्भगृह में पूजन किया।

मुंबई उच्च न्यायालय के निर्णय के चलते महिलाओं ने मंदिर के गर्भगृह में उनके प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग भी की। न्यायालय ने अपने निर्णय में यह कहा था कि महिलाओं को भी पूजन का अधिकार है। श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रबंधन ने महिलाओं पर लगी रोक को समाप्त करने का निर्णय भी लिया। जिसके बाद कई मंदिरों में महिलाओं को पूजन की अनुमति मिली।

दरअसल तिरूमाला मंदिर में महिलाओं को रजस्वला होने के कारण पूजन की अनुमति नहीं है। ऐसे में इसे लेकर विवाद किया जा रहा है कि तिरूमाला में मंदिर में महिलाओं को प्रवेश मिले या फिर यह उनके उपर ही छोड़ा जाए कि जब वे रजस्वला हों तो मंदिर में प्रवेश न करें। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -