केरल में महिलाओं ने तोड़ी 1000 साल पुरानी प्रथा
केरल में महिलाओं ने तोड़ी 1000 साल पुरानी प्रथा
Share:

कोट्टायम: केरल की एक मस्जिद में महिलाओं ने प्रवेश करके पिछले 1000 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। थझाथंगाड़े जुमा मस्जिद कमेटी ने इस बारे में फैसला लिया। कोट्टयम के नजदीक बसा थझाथंगाड़े केरल हेरिटेज जोन का हिस्सा है।

यह मस्जिद भारत की सबसे प्राचीन मस्जिदों में से एक है। इजाजत मिलने के बाद रविवार को महिलाओं ने 1000 सालों के इतिहास में पहली बार प्रवेश किया। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष वकील नवाब मुल्लाडम ने कहा कि ये 1000 साल पुरानी मस्जिद है, लेकिन फिर भी हमारी महिलाओं ने इसे अब तक नहीं देखा था।

वो इस पवित्र स्थल को देखना चाहती थी। इसी कारण कमेटी ने 24 अप्रैल से 8 मई तक उनके प्रवेश की इजाजत दी है। नवाब के मुताबिक मस्जिद को महिलाओं के नमाज अदायगी के लिए नहीं खोला गया है। उन्हें केवल मस्जिद को देखने की अनुमति दी गई है। जब महिलाएं मस्जिद में प्रवेश करेंगी, तब पुरुषों का प्रवेश वर्जित होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -