महिलाओं को निश्चित रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूर अपनाना चाहिए ये आहार
महिलाओं को निश्चित रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूर अपनाना चाहिए ये आहार
Share:

महिलाएं हमेशा से स्वस्थ दिखना चाहती है इसके लिए कई प्रकार के प्रयोग करती है। कई नुस्खे अपनाती है जिससे चेहरे और शरीर को हेल्दी रहे। इससे लिए महिलाए वर्कआउट और जिम करती है और कई महिलाएं डाइटिंग करती है। कुछ महिलाएं जो मोटी होती है वो सोचती है कि खाना न खाने से जल्दी वजन कम हो जाएगा लेकिन ये बिल्कुल गलत है आहार शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि खाना न खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नही मिल पता है जिससे कई बीमारी होने की संभावना होती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए महिलयों को कोन सा आहार लेना चाहिए आइए जाने   

सब्जियां खाएं

हरी और सीजनल सब्जियों महिलाएं के लिए बहुत जरूरी होती है। इससे स्वस्थ बहुत अच्छा रहता है। हरी सब्जियों जैसे पालक, करेला, तोरी और पत्तागोभी खाना चाहिए। हरी सब्जियों मे फाइबर, विटामिन और पोटैशियम होता है जो शरीर के लिए बेहत जरूरी है और इनमे कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। 

फल खाएं

महिलाओं को रोजाना फल जरूर खाना चाहिए अगर फल नहीं खा सकते तो जूस अवश्य पीना चाहिए। फल के सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है क्योंकि फलों मे पर्याप्त मात्रा फाइबर, कैल्शियम और विटामिन मौजूद होती है। फल खाने से डायबिटीज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने की संभावना भी कम होती है।   

दूध और दही का सेवन करें

अगर आप डाइट प्लान कर रहे है तो दूध या उससे बने खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि दही, दूध और पनीर भी स्वस्थ आहार हैं। खाना खाने के बाद मलाईरहित दूध पीने से शरीर को पोषण मिलता है इससे ज्यादा वसा शरीर मे नहीं जाता है जिससे मोटे होने की संभावना नही होती है। 

अतिरिक्त पानी पिएं

जैसा कि आप जानते है पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलता हैं। इसलिए महिलाओं को जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिए। पानी पीने से मोटापा कम होता है साथ ही शरीर और त्वचा के कई रोग समाप्त होते हैं। 
 
साबुत अनाज खाएं

महिलाओं को अनाज खाना कभी नही छोड़ना चाहिए क्योंकि साबुत अनाज मे फाइबर, मिनेरल्स, विटामिन्स, कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। साबुत अनाज जैसे ब्राउन चावल, गेहूं, जौ आदि खाना चाहिए ये महिलाओं को ऊर्जा प्रदान करता है। साबुत अनाज वजन घटाने मे उपयोगी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -