नोटबंदी के खिलाफ महिला कांग्रेस का थाली पीटकर प्रदर्शन
नोटबंदी के खिलाफ महिला कांग्रेस का थाली पीटकर प्रदर्शन
Share:

गुड़गांव: नोटबंदी के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस की ओर से थाली पीटकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शहरी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा व ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अन्नू पटौदी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन से डाकखाना चौक होते हुए मुख्य बाजार तक किया गया। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने डाकखाना चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस मौके पर शहरी व ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और थाली पीटकर प्रदर्शन किया।

पूजा शर्मा ने बताया

शहरी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा ने बताया कि सरकार के नोटबंदी के फैसले से आज आम आदमी को हो रही परेशानी को लेकर जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के फैसले को दो महीने हो चुके हैं, लेकिन हालात अभी तक सामान्य नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों को बैंक से अपनी सैलरी लेने के लिए भी मारामारी का सामना करना पड़ रहा है। 

अन्नू पटौदी ने कहा 
 

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अन्नू पटौदी ने कहा नोटबंदी के फैसले से घरेलू कामकाजी महिलाओं को बड़ी परेशानी हो रही है। उन्हें अपना घर का काम छोड़कर बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

मौजूद रही महिला कार्यकर्ता

इस थाली पीट विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता शान्ति देवी, रश्मि शर्मा, राजबाला, शकुन्तला, राजन, निर्मला, सुशीला, निर्मला यादव, सुनीता, अन्या रावत, पूजा शर्मा सहित सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव, पूर्व विधायक चौधरी रामबीर ¨सह, चौधरी खजान ¨सह, सुशील टूलर सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने किया गौशाला बनाने का वादा

पंजाब में किसकी जीत

गोवा में राजीतिक दलों के बीच हो रही सीटों की कश्मकश

उत्तरप्रदेश में जीतेगी कांग्रेस

अजित सिंह को बड़ा झटका, खास सहयोगी दलवीर सिंह BJP में शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -