नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. कुमार विश्वास अवैध संबंधों के आरोपों से जुड़़़े मामले में फंसते नज़र आ रहे हैं, एक ओर जहां महिला आयोग ने डाॅ. विश्वास को पेश होने का नोटिस फिर से जारी किया है वहीं दूसरी ओर डाॅ. विश्वास के हाजिर नहीं होने से अब महिला आयोग ने इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ अवैध संबंध होने के आरोपों से घिरे डाॅ. कुमार विश्वास इन दिनों अमेरिका के लिए उड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी तमन्ना तो है कि वे मिनटों में उड़कर अमेरिका पहुंच जाऐ ंतो बेहतर है। उन पर लगे आरोपों के चलते कोई उन्हें पोलिटिशियन कहने लगा है तो कोई दीवाना समझ रहा है, मगर इन सभी बातों के बीच डाॅ. विश्वास को राहत मिलते नज़र नहीं आ रही।
हाल ही में दिल्ली महिला आयोग ने डाॅ. विश्वास के खिलाफ फिर से नोटिस जारी करने की तैयारी की है। जब डाॅ. विश्वास महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए तो महिला आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर चिट्ठी लिखकर मामले में दखल देने की बात कही है। दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि डाॅ. विश्वास किसी कार्यक्रम को लेकर अमेरिका रवाना हो चुके हैं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखी गई चिट्ठी में कहा कि लगातार बुलाए जाने के बाद भी डाॅ. विश्वास आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा है। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि मामला एक महिला के जीवन और उसके परिवार से जुड़ा हुआ है। दूसरी ओर पीडि़ता का पति महिला आयोग के सामने हाजिर हो गया और उसने कहा कि उसे अपनी पत्नि से कोई शिकायत नहीं है लेकिन दूसरे लोग उसकी पत्नि पर शक करते हैं। उसने कहा कि उसका पत्नी से कोई संबंध नहीं है और वे उसे स्वीकार नहीं करेंगे।