बच्ची को छेड़ रहे युवक की महिलाओं ने थाने में घुसकर की धुनाई
बच्ची को छेड़ रहे युवक की महिलाओं ने थाने में घुसकर की धुनाई
Share:

लखनऊ : एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक को लोगों ने शुक्रवार को धर दबोचा औऱ पहले उसकी जमकर धुनाई की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में जब महिलाओं को पता चला, तो वो भी थाने पहुंच गई और युवक को बाहर निकाल फिर से उसकी पिटाई की।

युवक 14 साल की बच्ची को पिछले एक सप्ताह से तंग कर रहा था। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहतच मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को उसकी पेशी कोर्ट में होगी। 8वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची साइकिल से स्कूल से घर जा रही थी। तभी मनीष श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

तभी वहां से गुजर रही उम्मीद संस्था की अराधना और बलवीर ने देखा कि बच्ची सहमी हुई है। अराधना ने बच्ची से इशारे में पूछा कि क्या वो उसे छेड़ रहा है, तो बच्ची ने सिर हिला कर हां कहा। इसके बाद बलवीर ने मनीष को पकड़ा और वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

अराधना ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। बच्ची ने बताया कि वो उसे एक सप्ताह से परेशान कर रहा था। वो रोज अपनी स्कूटी खड़ी कर पीड़िता से पूछता कि निशातगंज का रास्ता किधर है। बच्ची ने उसे रास्ता बताया और तब से ही वो उसका पीछा करने लगा। इसके बाद बच्ची के पिता ने मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -