'जेल में PTI की महिला कार्यकर्ताओं का बलात्कार किया जा रहा..', पाकिस्तान सरकार पर भड़के इमरान खान
'जेल में PTI की महिला कार्यकर्ताओं का बलात्कार किया जा रहा..', पाकिस्तान सरकार पर भड़के इमरान खान
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि जेलों में बंद पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बलात्कार किए जा रहे हैं। शनिवार (27 मई) की देर रात पड़ोसी मुल्क के आंतरिक मामलों के मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान के आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने इसे PTI कार्यकर्ताओं की साजिश करार दिया था। अब सनाउल्लाह के इस बयान पर क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने पलटवार किया है। रविवार (28 मई) को पूर्व पीएम इमरान ने कहा कि सरकार के मंत्री अपने काले कारनामों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इमरान ने जमान पार्क स्थित अपने आवास से PTI समर्थकों को संबोधित किया। इमरान ने कहा कि राणा सनाउल्लाह की प्रेस वार्ता (शनिवार) के बाद मुझे अपनी बात पर विश्वास हो गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की फांसीवादी सरकार के मंत्री काले कारनामों को छिपाने के लिए कवर-अप करने का प्रयास कर रहे हैं। इमरान खान ने जेल में कैद अपनी पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं के प्रति चिंता प्रकट करते हुए अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की माँग की।

बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तान के गृहमंत्री सनाउल्लाह ने इमरान और उनके समर्थकों पर सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रचने का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि ख़ुफ़िया एजेंसियों ने एक कॉल इंटरसेप्ट किया है। इस कॉल में PTI के कार्यकर्ता कथित तौर पर एनकाउंटर और दुष्कर्म की साजिश रचने की बात करते हुए पाए गए हैं। इसके कुछ ही घंटों के बाद इमरान ने इल्जाम लगाने शुरू किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा सनाउल्लाह ने दावा करते हुए कहा कि इंटरसेप्ट किए गए कॉल में PTI वर्कर के घर रेड डालने के और फायरिंग की साजिश की बात सामने आई। 

कथित तौर पर PTI के लोग यह कह रहे थे कि छापेमारी के बहाने हुई गोलीबारी में मौतों को दुनिया में मानवाधिकार उल्लंघन के तौर पर दिखाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, राणा ने कहा कि इसी प्रकार PTI महिला कार्यकर्ताओं की दुष्कर्म की फर्जी कहानियाँ बनाने को लेकर भी चर्चा हुई थी। सनाउल्लाह के मुताबिक, कुछ ही देर के बाद इमरान खान ने पीटीआई महिला कार्यकर्ताओं से दुष्कर्म का आरोप लगा दिया।

उल्लेखनीय है कि, 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल मच गया था। PTI कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में प्रदर्शन किया था। PTI कार्यकर्ताओं और इमरान समर्थकों ने देशभर में स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमले कर दिए थे। प्रदर्शनकारियों में बड़े स्तर पर महिलाएँ भी शामिल थीं। हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों को जेल में डाला गया। महिलाओं सहित सैकड़ों लोग अब भी हिरासत में है। इमरान ने जेल में कैद इन्हीं महिलाओं के साथ बदसलूकी और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इमरान ने कहा था कि जेल में कैद महिला पार्टी वर्कर्स के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। बलात्कार की भी खबरें मिल रही हैं।

शाहबाज़ सरकार ने खुद ही करवाए थे सैन्य ठिकानों पर हमले! मिलेट्री इंटेलिजेंस ने बताया क्या था इसका मकसद ?

2 साल के बच्चे को परिवार सहित आजीवन कारावास, कसूर- घर में मिली थी बाइबिल

9 वर्षीय हिन्दू बच्ची का अपहरण, रेप, धर्मान्तरण और 55 वर्षीय अधेड़ से जबरन निकाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -