महिला की लापरवाही बन जाती जान की दुश्मन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्टेशन का वीडियो
महिला की लापरवाही बन जाती जान की दुश्मन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्टेशन का वीडियो
Share:

मुंबई: चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में होने वाली घटना के उपरांत लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ताजा केस मुंबई के डोम्बीवली रेलवे स्टेशन से देखने को मिला है। शनिवार को यहां प्लेटफार्म से रवाना हुई लोकल ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक महिला का पैर स्लिप हो गया और वह प्लेटफाॅर्म पर आकर गिरी।

इससे पहले कि वह प्लेटफॉर्म गैप में गिरती, ड्यूटी पर तैनात MSF के 2 कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाते हुए उसकी जान को बचा लिया। यह दुर्घटना प्लेटफार्म नंबर 5 पर लगे CCTV कैमरे में कैप्चर हो गया। महिला को बचाने वाले दोनों MSF के जवान विवेक पाटिल और किरण राउत को GRP की ओर से सम्मानित करने की बात बोली जा रही है।

कल्याण रेलवे स्टेशन पर भी सामने आया था ऐसा ही मामला: जहां इस बात का पता चला है कि शुक्रवार को कल्याण स्टेशन पर भी ऐसा ही केस देखने को मिला है। यहां एक महिला कांस्टेबल ने चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में प्लेटफार्म पर गिरे एक शख्स की जान बचा ली है। यह शख्स चलती ट्रेन में अपने चाचा को बैग देते वक़्त गिर पड़ा था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले यह प्लेटफार्म गैप में गिरता GRP कांस्टेबल राधिका सेन और वैशाली पटेल ने उन्हें खींच कर बचा लिया। इस तरह GRP की सतर्कता से लगातार 2 दिनों में 2 लोगों की जान बच गई है।

हिमाचल में पार हुआ 100 प्रतिशत का आंकड़ा हुआ पार

जम्मू में बने बर्फबारी के आसार, जल्द बदलेगा मौसम का मिज़ाज़

तमिलनाडु ने बढ़ा OMICRON का खौफ, सामने आए इतने नए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -