खेत में मिला महिला का शव, बलि की आशंका
खेत में मिला महिला का शव, बलि की आशंका
Share:

बागपत: शुक्रवार सुबह गांव बागपत में तब हड़कम्प मच गया जब एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से खेत में एक मंदिर के पास हत्या कर दी गई। मंदिर के पास मिले शव से ऐसा लग रहा हैं कि, महिला की बलि दी गई है। महिला के शव के पास से जो सामग्री प्राप्त हुई उस से भी ऐसा ही अनुमान लगया जा रहा है।

मामला
मामला यूपी के बागपत गांव का है, जहां पर 20 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह गांव के बाहर खेत में एक महिला का शव मिला। और जहां से शव मिला है वही पास में एक मंदिर भी था। और शव के पास से कौड़ी, दीपक, कपूर, ताबीज, सिंदूर मिले है। जिससे यह पुक्ता अनुमान लगाया जा रहा है कि, महिला की बलि दी गई। 

बहरहाल पुलिस
पुलिस ने हालांकि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। हालाकि पुलिस प्रभारी इस केस को बलि के ऐंगल से ही जांच रहें है। पुलिस ने महिला परिजन से भी पूछताछ करते हुये पूछा कि किसी से आपकी कोई दुश्मनी या हांल ही में किसी से विवाद हुआ हो, पर इस बात से महिला परिजन वालों ने मना किया और कहा कि, हमारी किसी भी प्रकार की कोई दुश्मनी नही है। इस के बाद पुलिस को और शक हो गया है कि मामला बलि का है। पर पुलिस का कहना है कि खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पायेगा।

कुछ सवाल,पुलिस की बनी परेशानी 
1.यदि यह बलि का केस निकलता है, तो कौन है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है।
2.यह आरोपी आगे इस तरह हरकत ना करे इसलिये जल्द ही उसे पुलिस को अपने शिकजे में लेना होगा।
3.क्या अरोपी ने इससे पहले किसी और को अपना शिकार तो नही बनाया है। 
4. जिस मंदिर के पास से शव प्राप्त हुआ है वहां एक पूजारी भी रहता था। फिर भी पुजारी को घटना की जानकारी नही है। कहीं पुजारी इस मामले में शमिल तो नही है। इस तरह कई सवाल है जो पुलिस के लिये परेशानी का कारण बने है पर पुलिस प्रभारी का कहना है कि जल्द ही हम अरोपी को अपने गिरफ्त में कर लेगें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -