घर की नाली में दबी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस
घर की नाली में दबी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस
Share:

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में निर्माणाधीन मकान से एक औरत का शव पाया गया है। महिला का शव उस घर की नाली में पत्थरों से दबा हुआ था जो लगभग 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। अभी महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की तहकीकात तथा महिला के शव की शिनाख्त में जुटी है।
 
वही जिस निर्माणाधीन मकान की नाली में पत्थरों के नीचे महिला का शव प्राप्त हुआ है, वह अंबिकापुर के जनपद रोड पर मौजूद है। यह मकान प्रशांत त्रिपाठी का है। उनके नव निर्मित घर की नाली में पत्थरों से दबे एक महिला का शव पुलिस ने जब्त किया है। आसपास के लोगों ने कहा कि यह शव लेबर का काम कर रही महिला का हो सकता है, क्योंकि कुछ समय पहले ही इस मकान में निर्माण कार्य चल रहा था तथा यहां श्रमिक काम पर लगे हुए थे। 

वहीं, घर के मालिक के यहां शादी के समारोह होने के चलते इस घर का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया था। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की तहकीकात कर रही है तथा जल्द इस क़त्ल का खुलासा करने की बात कह रही है। अंबिकापुर के प्रभारी CSP अखिलेश कौशिश ने बताया कि रविवार प्रातः खबर मिली कि प्रशांत त्रिपाठी के निर्माणाधीन मकान जोकि जनपद पंचायत रोड पर मौजूद है, वहां एक शव प्राप्त हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर तहकीकात की तो पाया महिला का शव है। यह शव लगभग 15 दिन पुराना है। पुलिस तहकीकात कर रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

18 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर रेलवे स्टेशन पर आराम कर रहा था चोर, अचानक पहुंची पुलिस और...

नौकरी गई तो प्रेमिका ने छोड़ दिया, गुस्साए प्रेमी ने आखिरी बार मिलने बुलाया और....

चलती ट्रेन के टॉयलेट में गई महिला, फिर वापस नहीं लौटी, जब दरवाजा तोड़कर देखा तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -