धनंजय मुंडे पर आरोप लगाने वाली महिला ने वापस ली शिकायत
धनंजय मुंडे पर आरोप लगाने वाली महिला ने वापस ली शिकायत
Share:

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे बीते काफी समय से चर्चाओं में हैं। आप सभी को पता ही होगा उन पर बीते दिनों ही बलात्कार का आरोप लगा था। ऐसे में अब सामने आई खबर के मुताबिक आरोप लगाने वाली मुंबई की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत वापस ले ली है। जी हाँ, इस बारे में एक अधिकारी ने आज यानी शुक्रवार को जानकारी दी है। इस मामले के बारे में एक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, 'महिला ने जांच करने वाले अधिकारी से कहा है कि वह मुंडे के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले रही है, हालांकि महिला ने यह नहीं बताया कि उसके इस फैसले के पीछे वजह क्या है।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, 'पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला से इस संबंध में नोटरी द्वारा प्रमाणित हलफनामा देने को कहा है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते दिनों ही महिला ने सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2006 में शादी करने का वादा करके उनका बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया। इस मामले के बारे में महिला ने बीते 11 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

 शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला अपने बयान दर्ज करवाने के लिए ओशीवारा पुलिस थाने भी गई। यह सब होने के बाद मंत्री ने यह स्वीकार किया कि शिकायतकर्ता महिला की बहन से उनके संबंध थे और उनके दो बच्चे भी हैं। वैसे अब महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। इस मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पिछले कई साल से उन्हें भी परेशान कर रही है।

मई में होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, CWC बैठक में केंद्र पर बरसीं सोनिया

मुंबई में बढे पेट्रोल के दाम, जानिए क्या है आज का भाव

कपिल शर्मा के शो पर चाय भी खुद लेकर आती है अर्चना पूरण स‍िंह, नहीं है अपना कोई मेकअप-हेयर आर्टिस्‍ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -