बस की प्रतीक्षा कर रही महिला के साथ कंडक्टर और क्लीनर ने किया सामूहिक बलात्कार, दोनों गिरफ्तार
बस की प्रतीक्षा कर रही महिला के साथ कंडक्टर और क्लीनर ने किया सामूहिक बलात्कार, दोनों गिरफ्तार
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बस कंडक्टर और क्लीनर ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। महिला सूरत जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी। उससे बात कर झांसे में लिया और वीरान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर, क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ड्रायवर से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला गंधवानी की रहने वाली है। शुक्रवार रात को वह गंधवानी से इंदौर पहुंची थी। यहाँ से उसे काम की तलाश में सूरत जाना था। वह बस स्टैंड पर बैठकर बस की प्रतीक्षा कर रही थी। 

इसी दौरान इंदौर से रतलाम पर चलने वाली पंजाबी ट्रैवल्स की बस का क्लीनर मेहरबान और कंडक्टर धर्मेन्द्र महिला को अकेले पाकर उसके पास पहुंचे। दोनों ने महिला से बात करते हुए कहा कि रात ज्यादा हो गई है। इसके बाद ठहरने का बहाना बनाकर MOG लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में ले गए। यहां दोनों ने महिला के साथ बलात्कार किया। देर रात को महिला थाने पहुंची और पूरी जानकारी दीई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस  ने बताया कि 32 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ कंडक्टर धर्मेन्द्र और क्लीनर मेहरबान ने बलात्कार किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस के ड्राइवर करण से भी पूछताछ कर रहे हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में ड्राइवर करण ने बताया कि रात को बस स्टैंड पर बस खड़ी करने के बाद क्लीनर और कंडक्टर को बस पर छोड़कर वह घर चला गया था। शनिवार सुबह जब वह गंगवाल बस स्टैंड पहुंचा, तब तक उसे कुछ जानकारी नहीं थी। जानकारी के अनुसार, महिला का पति इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहता है। महिला पति से अलग रह रही थी। सूरत में मजदूरी का काम चालु किया था इसी सिलसिले में गंधवानी से इंदौर आई थी और  सूरत जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रही थी। 

नोएडा में लैपटॉप चोरों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 500 से ज्यादा वारदातों को दिया अंजाम

पत्नी से नई नौकरी मिलने की बात कही और पड़ोसन को लेकर भाग गया पति

असम के हैलाकांडी में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -