लखनऊ: महिला के आत्मदाह मामले में पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, पूर्व राज्यपाल का बेटा हिरासत में
लखनऊ: महिला के आत्मदाह मामले में पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, पूर्व राज्यपाल का बेटा हिरासत में
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के गेट पर बीते मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक़ इस हादसे में एक महिला ने खुद को आग लगा ली और आत्मदाह का प्रयास किया। उसके इस प्रयास के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, और वहां उसका इलाज जारी है। अब इसी बीच इस मामले में लखनऊ पुलिस ने पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक को हिरासत में ले लिया है।

खबरों के मुताबिक आलोक को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है और पुलिस को इस मामले में साजिश की आशंका हो चुकी है। इसी के चलते उन्होंने आलोक को हिरासत में ले लिया है। इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल पर आलोक की लोकेशन मिल रही थी। केवल यही नहीं बल्कि ऐसा भी कहा जा रहा है कि आलोक महिला के संपर्क में भी था। अब बात करें पूरे मामले के बारे में तो महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उसको जलता देख वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कोशिश की।

वहीँ उसके बाद महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इस समय उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना को हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अंजना तिवारी यूपी के महाराजगंज के रहने वाली है और उसकी शादी अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था और इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी रचाई थी। अंजना से शादी के बाद आसिफ रजा सऊदी चला गया था। अब इस मामले में महिला का कहना है आसिफ के परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और प्रताड़ना से परेशान होकर ही उसने बीजेपी के गेट नंबर 2 पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

अपने बयान से मुकरी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा

IMF अनुमान को देख राहुल ने कसा BJP पर तंज, बोले- 'नफरत भरे राष्ट्रवाद के 6 साल...'

निक्की को पसंद करने लगे है जान, कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -