समलैंगिकता को लेकर आया अपनी तरह का पहला मामला
समलैंगिकता को लेकर आया अपनी तरह का पहला मामला
Share:

मुंबई : पुणे में एक समलैंगिकता का मामला सामने आया है। दरअसल महिला सेल के पास सामने आए इस मामले से स्थिति काफी पेचीदा हो गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि इस मामले में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है और कहा है कि महिला ने अपनी बेटी और चचेरी बहन के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को लेकर शिकायत की है।

पुलिस इसे समलैंगिकता को लेकर आए अलग मामलों में पहला मामला बता रही है। अंग्रेजी समाचारपत्र में इस बारे में जानकारी प्रकाशित की गई है। जिसमें यह कहा गया है कि उनकी 19 वर्ष की पुत्री और 27 वर्ष की बहन के बीच समलैंगिक संबंध हैं। 27 वर्ष की उनकी बहन चचेरी बहन है।

इस बारे में यह जानकारी भी सामने आई है कि बीते 2 वर्षों से युवती अपनी मौसी के साथ संबंध बनाए हुए है। पुलिस ने मौसी द्वारा सहयोग न करने की बात कही है। फिलहाल तो पुलिस को ही कानून की किताबें खंगालना पड़ रही हैं तो दूसरी ओर पुलिस कानूनी सलाह भी ले रही है।

दरअसल उक्त महिला का कहना है कि उसकी लड़की काफी दिनों से कमजोर पड़ने लगी उसके शरीर पर अजीब से निशान भी देखने को मिले। यही नहीं इस लड़की के पिता ने इसकी मौसी और उसकी लड़की को कथिततौर पर आपत्तीजनक हालत में देख लिया। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -