ड्राइवर चलाता रहा कार और पीछे मालिक करता रहा दुष्कर्म
ड्राइवर चलाता रहा कार और पीछे मालिक करता रहा दुष्कर्म
Share:

ग्वाल‍ियर: हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वाल‍ियर ज‍िले से चौकाने वाली खबर सामने आई है। जी दरअसल यहाँ पर कुछ ऐसा हुआ है जो सभी को हैरान कर गया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत एक मह‍िला ने युवक पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का कहना है एक शख्स ने उससे फैक्टरी में काम कराने की बात कही और उसके बाद वह उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। वहीँ चलती कार में उसका बलात्कार किया गया और उसके बाद उसे होटल में ले जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म क‍िया गया। यह घटना ग्वाल‍ियर ज‍िले के ग्राम कुलैथ की बताई जा रही है जहाँ महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है।

महिला ने पुलिस थाने में जाकर एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और कार ड्राइवर पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि, 'रामबाबू गुर्जर फैक्टरी में काम कराने के बहाने ग्वालियर में च‍िड़‍ियाघर के सामने से अपनी टवेरा गाड़ी में उसे लेकर गया। इसी बीच कुछ ही देर में चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इस दौरान ड्राइवर भी नहीं रुका बल्कि वह गाड़ी चलाता रहा और अपने माल‍िक का बलात्कार में साथ देता रहा। अंत में महिला को एक होटल में ले जाया गया। यहाँ पर भी उसके साथ जबरदस्ती की गई। जैसे ही यह शिकायत मिली वैसे ही पुल‍िस एक्शन में आ गई।

अब पुलिस ने आरोपी रामबाबू गुर्जर और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले के बारे में डीएसपी क्राइम ब्रांच व‍िजय भदौरिया का कहना है क‍ि, 'एक मह‍िला ने र‍िपोर्ट दर्ज कराई है क‍ि उसके साथ कार में बलात्कार क‍िया और फ‍िर होटल में उसके साथ बलात्कार हुआ। मह‍िला की श‍िकायत पर मामला दर्ज कर आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।'

इंडियन आइडल 12 के मेकर्स को फैंस ने लगाई लताड़, जानिए क्या है वजह?

प्रेमिका से शादी करने के खुमार में प्रेमी बना लूटेरा, फिर कर डाला ये काम

बेंगलुरु एपीटी में मिला एक और कोरोना क्लस्टर, 10 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -