37 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट का दरवाजा खोलने लगी महिला, कहा- 'यीशु ने कहा था'
37 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट का दरवाजा खोलने लगी महिला, कहा- 'यीशु ने कहा था'
Share:

दुनियाभर से कई ऐसे किस्से हैं जो लगातार सामने आते रहते हैं। अब जो मामला सामने आया है वह चौकाने वाला है। जी दरअसल इस मामले में अमेरिकी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उस महिला पर यह आरोप है कि उसने फ्लाइट के 37 हजार फीट के ऊपर होने के दौरान उसका दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। जी हाँ और इसी के बाद फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस मामले में मिली जानकारी के तहत अर्कांसस के पूर्वी जिले के लिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, 34 वर्षीय एलोम एगबेग्निनौ ने फ्लाइट के आसमान में होने के दौरान कहा कि जीसस ने उसे विमान का दरवाजा खोलने के लिए कहा। इस मामले को बीते शनिवार की बताया जा रहा है।

यह घटना ह्यूस्टन, टेक्सास से कोलंबस, ओहियो जाने वाली साउथवेस्ट फ्लाइट 192 में हुई। यहाँ एगबेग्निनौ ने उड़ान का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। वह कथित रूप से निराश भी हो गई, क्योंकि फ्लाइट अटेंडेंट्स ने उसे इमरजेंसी एग्जिट तक पहुंचने से रोकने की भी कोशिश की। इस दौरान, एक स्तब्ध साथी यात्री ने हस्तक्षेप किया और एगबेग्निनौ को रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उन्हें जांघ पर काट लिया। वहीं इस दौरान आदमी को छूटने के लिए उसके जबड़े में अपनी उंगली दबानी पड़ी। इस मामले में अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, महिला विमान के पिछले हिस्से में गई जहां उसने बाहर निकलने के दरवाजे की ओर देखा। एक फ्लाइट अटेंडेंट जल्द ही मौके पर पहुंची और उसे शौचालय का उपयोग करने या बैठने के लिए कहा।

बेटों और पति को छोड़ महिला ने हनुमान जी के नाम की एक करोड़ की प्रॉपर्टी

वहीं एक दूसरी फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि एगबेग्निनो ने फिर पूछा कि क्या वह खिड़की से बाहर देख सकती हैं। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने मना कर दिया, तो वह जबरदस्ती उनके पास से निकल गई और एग्जिट गेट के हैंडल को खींचने लगी। इस बीच एक यात्री ने तब किसी को यह कहते हुए सुना कि वह दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही है। महिला ने फिर विमान के फर्श पर अपना सिर मारना शुरू कर दिया और बाद में कहा, जीसस ने उसे ओहियो जाने के लिए कहा और यीशु ने उसे विमान का दरवाजा खोलने के लिए कहा है।

अंततः पायलट को हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस बीच एक बार सुरक्षित रूप से जमीन पर लैंड करने के बाद एगबेग्निनौ को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने बाद में पुलिस को बताया कि वह अपने पति को बताए बिना घर से चली गई थी और मेरीलैंड में एक पारिवारिक मित्र से मिलने जा रही थी। इसी के साथ महिला ने यह भी दावा किया कि उसने लंबे समय से फ्लाइट नहीं ली थी और इसी वजह से वह बहुत चिंतित हो गई। वह आमतौर पर ऐसा नहीं करती है।

Video: महंगा पड़ा फ्री का खाना, MBA के छात्र को धोने पड़े बर्तन

पेट में दर्द से परेशान होकर बार-बार उल्टी कर रही थी बच्ची, एक्स-रे रिपोर्ट देख उड़े डॉक्टर्स के होश

बिहार में रातों-रात गायब हो गई सड़क, जानिए क्या है पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -