खेत पर गए ग्रामीण तो इस हालत में महिला को देख उड़ गए होश
खेत पर गए ग्रामीण तो इस हालत में महिला को देख उड़ गए होश
Share:

एटा : जिले के समीप एक ग्रामीण इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर गए तो महिला का शव देखकर होश उड़ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  घटना थाना मिरहची के एक गांव की है। 

बदमाशों ने पहले की दुष्कर्म की कोशिश और फिर फाड़ दिया कान का पर्दा

इस अवस्था में मिला शव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर खेत में एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी पहुंचे। मृतक महिला थाना क्षेत्र के एक गांव की ही रहने वाली थी। पहली नजर में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

कोचिंग के सभी बच्चो को भेजकर बच्ची को कमरे में बंद कर लेता था मौलवी और...

विवाहित थी मृतक महिला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला विवाहित थी। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। पिछले एक साल से एटा जनपद स्थित मायके में रह रही थी। महिला की हत्या को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं परिजन अभी कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है। 

पति के मुँह पर डाला कंबल और प्रेमी को बुलाकर...

पहली बार नींद में और दूसरी बार जबरन फेसबुक फ्रेंड ने बनाए महिला से संबंध...

10 साल तक एक कमरे में मनाई सुहागरात, अब थाने जाकर की रेप की शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -