महिला मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त में, इस मशहूर कंपनी में किया था घोटाला
महिला मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त में, इस मशहूर कंपनी में किया था घोटाला
Share:

इंदौर/ब्यूरो। फोरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में विजयनगर पुलिस ने मास्टर माइंड अतुल नेतनराव की करीबी मोनिका बिष्ट को गिरफ्तार किया गया है। 50 करोड़ से ज्यादा के फोरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में विजयनगर पुलिस ने मास्टर माइंड अतुल नेतनराव की करीबी मोनिका बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था और रेड कार्नर नोटिस भी जारी हो चुका था।मोनिका का पति अनिल छह महीने पूर्व ही गिरफ्तार हो चुका है। विजयनगर पुलिस के मुताबिक मार्च में बिलजलपुर निवासी देवेश वरनदानी की शिकायत पर फोरेक्स ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अतुल नेतमराव सहित उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस ने हरदीप सलूजा,अनिल बिष्ट सहित सोनिया सोनगरा,पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मोनिका तत्कालीन टीआइ तहजीब काजी को चकमा देकर फरार हो गई। डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय ने मोनिका सहित अतुल नेतनराव व उसकी पत्नी के खिलाफ रेड कार्नर नोटस जारी करवाया। आरोपियों के बारे में खबर मिली थी कि वह दुबई भाग चुके हैं।शनिवार को विजयनगर पुलिस ने मोनिका को गिरफ्त में ले लिया। गौरतलब है कि आरोपियों पर जीरन(नीमच) निवासी राजेंद्रसिंह द्वारा भी धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा गया है। मोनिका आरोपित अतुल की सबसे करीबी कर्मचारी रही है। उसकी देखरेख में ही अतुल निवेश का काम करता था। खाते और लेनदेन का सारा काम भी मोनिका ही संभालती थी। बदले में महंगी कार व उपहार लेती थी।

इंदौर में प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण और 21 जिलों में कलेक्टरों को मिली जिम्मेदारी

देश की "अनेकता में एकता'' के ध्येय का प्रत्यक्ष उदाहरण बने-मुख्यमंत्री शिवराज

सहकारी दुग्ध संघ ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -