पार्टी में जाने पर इस महिला को मिली 80 कोड़े मारने की सजा
पार्टी में जाने पर इस महिला को मिली 80 कोड़े मारने की सजा
Share:

महिलाओं पर अत्याचार आज भी हो रहे है। आज भी महिलाएं अपने हक़ के लिए संघर्ष करती नज़र आती हैं। ऐसी ही एक घटना आपको बता रहे हैं हम। महिलाएं आज भी अपने दोस्तों के साथ कहीं भी जाने के लिए या पार्टी के लिए आज़ाद नही है। ऐसा ही कुछ हुआ है इस महिला के साथ भी। एक महिला जो कि अपने दोस्त की पार्टी में गयी थी उसे सिर्फ इस बात की सजा मिली और कुछ ऐसी सज़ा जिसे सुन कर आप भी हैरान हो जायेंगे।

दरअसल, ये कहानी फेसबुक के पेज 'My Stealthy Freedom' पर शेयर की थी। ये पेज हिम्मती महिला के बारे में बताता है। और इसे Masih Alinejad नाम की पत्रकार चलाती है। इस इंटरव्यू में ये पता चला कि ये महिला 28 वर्षीय हैं और ईरान की रहने वाली है। ईरानी अदालत ने इसे ये सजा सुनाई कि इसे 80 कोड़े मरे जाये। और इसकी गलती ये थी कि पार्टी में शराब पी थी और उस पार्टी में लड़के भी मौजूद थे।

इसके बाद महिला की इतनी पिटाई की गई कि उसके शरीर पर नील निशान पड़ गए। जब उसे टेस्ट के लिए लेकर गए ये जानने के लिए की उसके शरीर में शराब है या नही उससे कपडे उतरने को कहा ,जब उसने मना किआ तो उससे कहा - "मर्दों के सामने तो तुझे कपड़े उतारने में शर्म नहीं आती है". इसके बाद उसे कोड़े मारे गए और और उसके साथ बड़ा ही बुरा व्यव्हार किया गया। ईरान में महिलाओं को अपनी मर्ज़ी से कपडे पहनने की आज़ादी नही है। यहाँ ड्रेस कोड दिया जाता है जिसका पालन करना पड़ता है।

Arctic Whale की इतनी बेहतरीन फोटोज पहले नहीं देखी होंगी आपने

जब सुपरमून नहीं आया नज़र, तो लोगों ने कुछ इस तरह देखा घर का सुपरमून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -