फ्लाईंग किस करने पर पति ने की पत्नी की हत्या
फ्लाईंग किस करने पर पति ने की पत्नी की हत्या
Share:

कानपुर : एक विवाहित महिला को अपने पड़ोसी को फ्लाईंग किस देना इतना भारी पड़ गया कि उसे उसकी जान से ही हाथ धोना पड़ गया। मामले में महिला का पति ही आरोपी बताया जा रहा है। आरोपी पुजारी है। मामले को लेकर पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुजारी शिव प्रकाश निवासी गोविंदनगर की पत्नी की लाश उनके घर में मिली थी। जब पुलिस ने मामले में पड़ताल की तो उन्हें मृतका के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले। शिव प्रकाश ने मामले में कहा कि कुछ लुटेरों द्वारा लूट के इरादे से घर में प्रवेश किया गया, इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने संध्या का खून कर दिया।

वारदात के बाद घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला। जांच के दौरान जानकारी मिली कि संध्या का पड़ोस में रहने वाले लड़के का अफेयर था। मिली जानकारी के अनुसार शिव प्रकाश ने संध्या को उसी के समीप रहने वाले युवक को फ्लाईंग किस करते हुए देख लिया था। शिव प्रकाश तैश में आ गया और घर से कैंची उठा ली जिसके बाद उसने संध्या पर कैंची से वार कर दिए। मामले में कहा गया है कि आरोपी द्वारा अपना गुनाह कबूल लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -