महिला आईपीएस अफसर ने एवेरस्ट पर फहराया तिरंगा
महिला आईपीएस अफसर ने एवेरस्ट पर फहराया तिरंगा
Share:

लखनऊ: एक महिला आईपीएस ने महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय उदाहरण पेश करते हुए दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवेरस्ट पर चढाई की गयी है. इस दौरान महिला आईपीएस अफसर ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी पर तिरंगा व यूपी पुलिस का झंडा लहरा कर कीर्तिमान रचा. वह ऐसा करने वाली अखिल भारतीय सेवा की पहली अफसर है. 

2002 बैच की यूपी कॉडर की आईपीएस अपर्णा कुमार ने शनिवार दोपहर माउंट एवेरेस्ट की चोटी फ़तेह कर यह कीर्तिमान रचा है. उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व यूपी के डीजीपी जावेद अहमद द्वारा बधाई दी गयी है. 

इससे पहले महिला अफसर यूरोप, अंटार्कटिका सहित साउथ अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटियों की सफल चढ़ाई कर चुकी है. इन सब उपलब्धियों के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्च 2015 में उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया था.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -