कार के दरवाजे में बैठा था खतरनाक जानवर, देखते ही जोर-जोर से चीखने लगी महिला
कार के दरवाजे में बैठा था खतरनाक जानवर, देखते ही जोर-जोर से चीखने लगी महिला
Share:

आज के समय में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर हम यकीन ही नहीं कर पाते हैं। वैसे ऐसा ही कुछ ये किस्सा भी है जो हम आपको बताने जा रहे हैं। यह किस्सा है न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली एक महिला का। महिला के साथ, जो हुआ वह देखकर हैरान रह गई। जी दरअसल वह आम दिनों की तरह अपनी कार से जाने के लिए निकली थी लेकिन जैसे ही उसने कार का गेट खोलने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तो हैंडल के नीचले हिस्से में एक खतरनाक जानवर छुपकर बैठा था, जिसे देखकर उसके तो होश ही खिसक गए।

जानवर को देखने के बाद महिला जोर-जोर से चींख पड़ी। उसके बाद वह इतना अधिक घबरा गई की 1 हफ्ते तक वो कार के पास वापस लौटकर नहीं आई। जी हाँ, सुनकर आप भी डर गए होंगे लेकिन यह सच है। जी दरअसल आर्मिडेल, न्यू साउथ वेल्स में अपनी कार के गेट को खोलने जा रही महिला के उस समय होश ही उड़ गए, जब उसने अपनी कार के हैंडल के नीचे खौफनाक क्रॉली को देखा। यह घटना हो जाने के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो भी शेयर की है जो आप देख सकते हैं।

इस फोटो में आप देख सकते हैं ये बालों वाली मकड़ी है जो महिला के कार के गेट में थी। वैसे इस जीव की पहचान ऑस्ट्रेलियाई मकड़ी के रूप में हुई है, जो सबसे खतरनाक कही जाती है। वैसे महिला बता चुकीं हैं कि मकड़ी को देखने के बाद करीब एक हफ्ते तक वह कार के आस-पास भी नहीं भटकीं।

आप भी अपने बच्चों को खिलौनों से रखें दूर

MS Excel पर पेंटिंग बनाते हैं 80 साल के Tatsuo Horiuchi

लोग इन्हे कहते हैं 'असली मोगली', जंगल में बिताते हैं अधिक समय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -