छठ के दूसरे दिन गेहूं पीसने के लिए उमड़ेगी महिलाओं की भीड़
छठ के दूसरे दिन गेहूं पीसने के लिए उमड़ेगी महिलाओं की भीड़
Share:

पटना : उत्तरभारत का प्रमुख पर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व की शुरूआत यूं तो शुक्रवार को नहाय-खाय से ही हो गई थी। पर्व के दूसरे दिन महिलाओं द्वारा स्नान पूजन अर्चन के बाद छठ के आवश्यक व्यंजन तैयार किए गए। महिलाओं ने पोखरों और नदियों के किनारों पर स्नान किया। पर्व के दूसरे दिन महिलाओं द्वारा गेहूं पिसाया जाएगा। जिसमें महिलाऐं आटा चक्की पर उमड़ेंगी।

दरअसल महिलाओं द्वारा इस दौरान बड़े पैमाने पर गेहूं पिसाया जाता है जिसके बाद गेहूं के व्यंजन बनाए जाते हैं और उनका भोग लगाया जाता है। आज महिलाऐं व्रत के अंतर्गत खरना का पूजन करेंगी। इस दौरान महिलाओं द्वारा गुड़ की खीर बनाई जाएगी तो मिट्टी के नए चूल्हे पर व्यंजन परोसे जाऐंगे।

श्रद्धालु आटे की रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे। छठी मईया को व्यंजन केले के पत्तों पर परोसा जाएगा। इसके पहले महिलाओं द्वारा अरवा, चावल, अरहर, चने की दाल, कद्दू सब्जी आदि बनाई गई। सभी ने एक साथ भोजन किया। षष्ठी के दिन महिलाओं द्वारा अस्ताचल सूर्य को पानी में आधे खड़े होकर सूर्य देव को अध्र्य दिया जाएगा। सप्तमी पर व्रत खोलने के साथ पर्व का समापन होगा। षष्ठी के दिन घाटों पर सैलाब उमड़ेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -