अंधविश्वास का बुखार चढ़ा सिर पर तो महिला ने कर लिया ये काम
अंधविश्वास का बुखार चढ़ा सिर पर तो महिला ने कर लिया ये काम
Share:

पानीपत के जाटल रोड स्थित रामनगर में एक महिला ने फंदा लगाकर खुद को मौत के घाट उतार लिया है। ट्यूशन से घर लौटे आठ साल के बेटे ने कूलर पर चढ़कर चुन्नी के फंदे को चाकू से काटा। जानकारी मिलते ही असंध नाका चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची  और महिला के शव को सामान्य हॉस्पिटल पहुंचाया। पति का कहना है पत्नी पर तांत्रिक का साया था, जिस कारण से वह परेशान रहती थी।

रामनगर निवासी अमरचंद ने कहा कि उसकी करीब 9 साल पहले शिल्पी (32) के साथ शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा आदित्य (08) दूसरी कक्षा का छात्र है और छोटी बेटी मानवी (02) है। वह राज ओवरसीज में कार्य करता है, जबकि पत्नी शिल्पी गृहिणी है। वह बुधवार को सुबह 8 बजे नौकरी पर चला गया था। वहीं बेटा आदित्य भी दोपहर 3 बजे ट्यूशन चला गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार शाम को 5 बजे बेटा घर लौटा तो शिल्पी रोशनदान पर चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। बेटे ने आसपास के लोगों को जानकारी दी और कूलर पर चढ़कर फंदे को चाकू से काट दिया। जिसके उपरांत मकान मालिक जसमेर ने उसे घटना की  जानकारी दी। वह घर पहुंचा और पुलिस को जानकरी देने के उपरांत शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Ind Vs Eng: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी, टीम इंडिया में हुआ एक बड़ा बदलाव

निजी विवाद के चलते दरिंदा बना पति, पत्नी सामने बच्चियों को जिन्दा जलाया

बांग्लादेश में पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, विजिटर बुक में लिखी ये खास बात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -